फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   trailer of amit sahni ki list

ट्रेलर से सीखिए परफेक्ट लड़की कैसे पाएं?

Thu, 19 Jun 2014 01:08 PM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
trailer of amit sahni ki list

क्या आपने कभी कोई ऐसी लिस्ट बनाई है, जिसमें लिखा हो कि होने वाले जीवनसाथी में क्या-क्या खूबियां चाहिए? यदि नहीं हो तो फिल्म ‘अमित साहनी की लिस्ट’ देखिए। निर्देशक अजय भूयन की इस फिल्म में आज के लड़कों का कनफ्यूजन दिखाया गया है कि आखिर वे लड़कियों में चाहते क्या हैं?

विज्ञापन

 
वैसे फिल्म में मुख्य भूमिका रहे वीर दास कहते हैं, ‘अमित साहनी की लिस्ट देख कर मेरे जहन में जो तस्वीर उभरती है, वह साड़ी में लिपटी इंटेलिजेंट प्रियंका चोपड़ा की है।’ लेकिन वे इनकार नहीं करते हैं कि लड़कियां जहां लड़का दिल देखती हैं वहीं लड़कों का ध्यान उनके 32-24-32 फिगर पर होता है। वे सनी लियोनी को चाहते तो हैं, लेकिन लाइफ पार्टनर के तौर पर नहीं। इस फिल्म का ट्रेलर शनिवार को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था और संगीत बुधवार को मुंबई में जारी किया गया। फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी।

विज्ञापन

आज के युवाओं की है फिल्म

trailer of amit sahni ki list

‘अमित साहनी की लिस्ट’ आज के युवाओं को ध्यान में रख कर बनाई गई है। जिसमें अमित बने वीर दास अपने लिए ‘परफेक्ट’ लड़की ढूंढ रहे हैं। जबकि उनके दोस्त समझा रहे हैं कि परफेक्ट रेसिपी से सेंडविच तो बन सकती है लेकिन लड़की नहीं मिल सकती। फिल्म युवाओं की नजर से लड़कियों को देखती है और बताती है कि आखिर वे अपने जीवन में चाहते क्या हैं। आम तौर पर देखा गया है कि नई पीढ़ी के युवाओं के लिए जीवनसाथी चुनना कठिन होता है।

‘अमित साहनी की लिस्ट’ 28 साल के युवा इनवेस्टमेंट बैंकर की कहानी है, जो अपने सपनों की लड़की को ढूंढ रहा है। मां उसकी शादी के लिए पीछे लगी है। लेकिन कॉलेज में एक बार अमित साहनी का दिल टूटा था और उसने तभी लिस्ट बना ली थी कि उसकी जीवनसाथी बनने वाली लड़की में क्या क्या खूबी होनी चाहिए। अब उसने लिस्ट निकाली है और उसके मुताबिक लड़की ढूंढ रहा है।

अब देखिए फिल्म का ट्रेलर

trailer of amit sahni ki list

लेकिन क्या लिस्ट की खूबियों वाली लड़की मिलना संभव है? वह एक के बाद एक कई लड़कियों से मिलता है और माला पर आकर उसकी तलाश खत्म होती है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब माला से सगाई के 48 घंटे बाद ही अमित की जिंदगी में ऐसी लड़की आती है, जो उसके दिल की घंटियां बजा देती है...!! अब क्या होगा अमित का, उसकी लिस्ट का और माला का...? इस कॉमेडी में वीर दास के साथ कई युवा चेहरे हैं। वेगा तमोतिया, अनंदिता नायर, कवि शास्त्री और नताशा रस्तोगी ने फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

देखें फिल्म का ट्रेलर



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed