फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   top 5 Highest grossing Bollywood films worldwide

ये हैं सिनेमा के इतिहास की 5 सबसे सफल फिल्में

Sat, 27 Sep 2014 12:41 PM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
 top 5 Highest grossing Bollywood films worldwide

बॉलीवुड के इतिहास में सबसे सफल फिल्म धूम 3 है। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अब तक 533 करोड़ की कमाइ कर चुकी है। इस कमाई भारत के साथ विदेशों से हुई फिल्म की कमाई भी शामिल है।

विज्ञापन


विजय कृष्णा आचार्य निर्देशित यह फिल्म चर्चित धूम सीरिज की तीसरी सीक्वल फिल्म है। धूम सीरिज की बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म का खलनायक भी नायक से बड़ा रखा गया। इस फिल्म में खलनायक का किरदार आमिर खान ने निभाया। आमिर अपने कैरियर में दूसरी बार निगेटिव रोल कर रहे थे।
विज्ञापन


इस फिल्म में उनके सहयोगी कलाकारों में कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा रहे। फिल्म में हीरो बने अभिषेक बच्चन की काफी आलोचना हुई। कहा गया कि खलनायक के आगे नायक का फिल्म में वजूद ही नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी फिल्म शाहरुख की

 top 5 Highest grossing Bollywood films worldwide

हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म शाहरुख खान की है। कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शेट्टी निर्देशित ‌फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस है। शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने भारत और विदेश से हुई कमाई को मिलाकर 422 करोड़ कमाए।

इस कॉमेडी फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोन की जोड़ी बनी। शाहरुख ने अपने कैरियर में कई हिट और याद रखने लायक फिल्में दी हैं लेकिन यह फिल्म कमाई के मामले में सबसे सफल फिल्म बनकर उभरी।

सलमान हैं तीसरे नंबर पर

 top 5 Highest grossing Bollywood films worldwide

सलफता की इस सीरिज में सलमान खान तीसरे नंबर पर हैं। इसी साल रिलीज हुई उनकी फिल्म किक 2014 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। किक सलमान खान के कैरियर की भी सबसे बड़ी फिल्‍म है।

साजिद नाडियावाला के निर्देशन में बनी किक 395 करोड़ की कमाई की। इस एक्शन फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज थीं। यह सलमान की सातवीं ऐसी फिल्म थी जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई।

फिर आ गए आमिर

 top 5 Highest grossing Bollywood films worldwide

टॉप 5 की इस सूची में आमिर खान ऐसे एकलौते एक्टर हैं जो जिनकी दो फिल्में इस सूची में शामिल हैं। अतिचर्चित और लोकप्रिय फिल्म थ्री इडियट्स कमाई के मामले में भारत की चौथी सबसे सफल फिल्म है।

3 इडियट्स पहली ऐसी फिल्म रही है जिसने भारत के बाजार में पहली बार 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। यह फिल्म अब तक भारत और विदेश की कमाई को मिलाकर 392 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया।

और सुपरहीरो को भी मिली जगह

 top 5 Highest grossing Bollywood films worldwide
यह जानकर अच्छा लगता है कि भारत के पास भी अपना एक सुपरहीरो है। उसे हम कृष के नाम से जानते हैं। वह हीरो लोकप्रिय भी है। कृष सीरिज की सीक्वल फिल्म कृष 3 कमाई के मामले में भारत की पांचवी सबसे बड़ी फिल्म है।

ऋतिक रोशन और ‌प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने भारत और ओवरसीज मार्केट को मिलाकर 374 करोड़ की कमाई की है। यह कृष सीरिज के साथ ऋतिक रोशन की भी सबसे सफल फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed