ड्रग्स मामला: ईडी के दफ्तर पहुंचे पुरी जगन्नाध, चार साल पुराने मामले में होनी है पूछताछ
चार साल पुराने ड्रग्स मामले में टॉलीवुड के निर्देशक पुरी जगन्नाध ईडी के दफ्तर पुहंचे हैं। बीते दिनों उन्हें समन जारी किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक पुरी जगन्नाध प्रवर्तन निदेशालय की डायरेक्टर एजेंसी के अधिकारियों के सामने पेश होने पहुंच गए हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में चार साल पुराने ड्रग्स मामले में टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं और निर्देशकों को समन जारी किया था।
इसी क्रम में मंगलवार को टॉलीवुड के फेमस निर्देशक पुरी जगन्नाध ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी के अधिकारियों के सामने पेश हुए हैं। डायरेक्टर हैदराबाद में ईडी कार्यालय पहुंचे हैं।
Telangana: Tollywood director Puri Jagannadh arrives at ED office in Hyderabad to appear before the agency officials in connection with a drugs case pic.twitter.com/XAQxJzmOWv
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 31, 2021
बता दें कि साल 2017 में तेलंगाना आबकारी और निषेध विभाग ने 30 लाख रुपये का ड्रग्स जब्त करने के बाद 12 मामले दर्ज किए थे। 11 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है। बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी विभाग के मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की।