फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tollywood Comedy King Brahmanandam returns to Bollywood after 25 years

Brahmanandam: टाॅलीवुड के काॅमेडी किंग ब्रह्मानंदम बाॅलीवुड फिल्मों में लगाएंगे हंसी का तड़का, 25 साल बाद वापसी

Mon, 12 Feb 2024 01:50 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 01:50 PM IST
सार

बाॅलिवुड स्क्रीन पर कई सालों बाद नजर आने वाले काॅमेडियन ब्रह्मानंदम इस बार गुरु रंधावा की फिल्म में नजर आएंगे। रंधावा की यह फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ है, जिससे गुरु खुद भी अपना डेब्यू बतौर हीरो कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Tollywood Comedy King Brahmanandam returns to Bollywood after 25 years
Brahmanandam - फोटो : Brahmanandam instagram

विस्तार


विज्ञापन
टाॅलिवुड के दर्शकों को तो हाल ही में काॅमेडी का नया मसाला मिला है। साथ ही बाॅलिुवडवालों के लिए भी अच्छी खबर है। काॅमेडी के किंग मशहूर टाॅलिुवड काॅमेडियन ब्रह्मानंदम बाॅलिवुड में अपनी वापसी करने जा रहे हैं। पूरे 25 साल के अंतराल के बाद वह कमबैक कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने लंबे समय बाद टाॅलिवुड में भी वापसी की है। यहां उनकी मौजूदगी को काफी समय से मिस किया जा रहा था। ब्रह्मानंदम ने ‘कीड़ा कोला’ से अपना कमबैक किया है। 

गुरु रंधावा की फिल्म में दिखेंगे
बाॅलिवुड स्क्रीन पर कई सालों बाद नजर आने वाले काॅमेडियन ब्रह्मानंदम इस बार गुरु रंधावा की फिल्म में नजर आएंगे। रंधावा की यह फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ है, जिससे गुरु खुद भी अपना डेब्यू बतौर हीरो कर रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस सई मांजरेकर भी होंगी जो ‘मेजर’ और ‘स्कंद’ जैसी फिल्मों में अपने रोल के लिए जानी जाती हैं। इस फिल्म को जी अशोक डायरेक्ट कर रहे हैं। ब्रह्मानंदम का इस फिल्म में कैसा किरदार होगा, इससे जुड़ी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। यह तो फिल्म देखने पर ही पता चलेगा। यह फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होने वाली है। आॅडियंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ब्रह्मानंदम की काॅमेडी का मजा दोबारा लेने के लिए। गौरतलब है टाॅलिुवड काॅमेडियन की पहली हिंदी फिल्म अमिताभ बच्चन की ‘सूर्यवंशम’ थी।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:  ऋषि कपूर के साथ राहा की फोटो देख भावुक हुईं सोनी राजदान और नीतू कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन

नए प्रस्ताव मिल रहे 
जहां फैंस उनका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वहीं, खुद ब्रह्मानंदम भी फिर से अपनी हंसी का जादू चलाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। मजेदार बात तो यह है कि जैसे ही ब्रह्मानंदम ने टाॅलिवुड में अपनी वापसी की, तभी से उनके पास दूसरे निर्माता-निर्देशकों के प्रस्ताव भी आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ और राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आ सकते हैं। वहीं बाॅलीवुड से भी उन्हें दूसरे आफर्स मिलने की बात कही जा रही है। अब देखना बाकी है कि यह काॅमेडी का सरताज किस फिल्म में अपनी किरदार से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।


 यह भी पढ़ें:   Box Office Collection: 200 करोड़ से चंद कदम दूर हनुमान, कृति-शाहिद की फिल्म में भी दिखा उछाल

तेलुगू सिनेमा में अहम योगदान
ब्रह्मानंदम ने तेलुगू सिनेमा में अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की हैं। जिनमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। उन्होंने अब तक सैकड़ों फिल्मों में अपनी हंसी से दर्शकों को लोट-पोट किया है। आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी ने उन्हें डाॅक्टरेट की उपाधि भी दी गई है। वह इंडस्ट्री के उन काॅमेडियंस में शामिल हैं, जिनकी फीस बहुत ज्यादा है। उन्होंने थियेटर में भी अपने काम से खास पहचान बनाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed