सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां का भाजपा पर हमला, बोलीं- असफल टीम की असफल रणनीति
उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ममता दीदी से लड़ने के लिए पैसे लेकर ट्रोल करने वाली पूरी सेना को उतारना पड़ा। पूरा देश दीदी के साथ खड़ा है। बंगाल दीदी के साथ खड़ा है।
इसके साथ ही नुसरत ने अमित मालवीय को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि मिस्टर अमित मालवीय ट्विटर पर बिल्कुल बेकाबू हो गए हैं। वो अपने पेड कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई के लिए रास्ते खोज रहे हैं।
On the other hand, Mr @amitmalviya seems to be going wild on @Twitter hunting for ways to control the damage done by his own paid workers!
Failed strategy of a failed team, once again? 😆 (2/2) https://t.co/mMMEji3qMg — Nusrat Jahan Ruhi (@nusratchirps) January 25, 2021
इसके आगे नुसरत ने तंज कसते हुए लिखा कि क्या यह एक बार फिर से असफल टीम की असफल रणनीति है? बता दें कि यह पूरा विवाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के मौके पर शनिवार को कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में लगे 'जय श्रीराम' के नारे को लेकर शुरू हुआ है।
नेताजी की जयंती पर विक्टोरिया मेमोरियल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खासतौर से शिरकत करने पहुंचे थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी लंबे अरसे बाद पीएम के साथ किसी कार्यक्रम में मंचासीन थीं। कार्यक्रम की शुरुआत के बाद जैसे ही ममता बनर्जी को भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया तो श्रोताओं में मौजूद कुछ लोग अचानक जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।
इस वाकये के बाद नुसरत जहां भी खफा नजर आ रही थीं। उन्होंने ट्वीट किया था कि राम का नाम गले लगाके बोलें, ना कि गला दबाके। मैं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती समारोह में राजनीतिक और धार्मिक नारेबाजी की कड़ी निंदा करती हूं।
नुसरत जहां ने लिखा कि यह सरकारी कार्यक्रम था। नेताजी ऐसे नेता थे, जिन्होंने बंगाल को उत्पीड़न के खिलाफ लड़ना सिखाया था। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान हर भारतीय के मन में रहेगा! देश नायक दिवस पर, बंगाल महान नेताजी को नमन करता है।