फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff new film detail

कड़ी सुरक्षा में रखी गई है टाइगर की सुपरहीरो ड्रेस

Mon, 26 Oct 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 26 Oct 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff new film detail

-बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म अ फ्लाइंग जट्ट में टाइगर श्रॉफ एक सुपर हीरो का किरदार निभा रहे हैं और इसका पहला लुक मंगलवार 27 अक्तूबर को सामने आएगा। निर्देशक रेमो डिसूजा की इस फिल्म में टाइगर के साथ जैकलीन फर्नांडिज और इंटरनेशनल ऐक्शन स्टार नाथन जोंस भी हैं। जोंस फिल्म में मुख्य खलनायक हैं।

विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और हाल में इसका क्लाइमैक्स फिल्माया गया। सूत्रों के अनुसार निर्माता-निर्देशक के लिए फिल्म की सबसे बड़ी चुनौती सुपरहीरो का कॉस्ट्यूम फाइनल करना था। युवाओं को ध्यान में रखकर टाइगर का किरदरा रचा गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सुपरहीरो बने टाइगर के लिए करीब एक दर्जन ड्रेस डिजाइन तैयार की गईं, जिसमें एक को रेमो ने फाइनल किया। टाइगर का सुपरहीरो लुक लास वेगस, अमेरिका में तैयार किया गया। सूत्रों के अनुसार फिल्म से पहले टाइगर की कॉस्ट्यूम लोगों के सामने न आ पाए, अतः इसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। एक टीम केवल यह देखने के लिए नियुक्त है कि कॉस्ट्यूम किसी की निगाहों में न आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेमो के अनुसार, सुपरहीरो की सही ड्रेस का चुनाव सुपरहीरो फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने से कम चुनौतीपूर्ण नहीं था। रेमो का दावा है कि अ फ्लाइंग जट्ट इंडिया का सबसे युवा सुपरहीरो होगा और इसकी युनिवर्सल अपील होगी। यह टाइगर की तीसरी फिल्म है और उन्हें बहुत ही कम समय में सुपरहीरो किरदार निभाने का मौका मिल रहा है। टाइगर ने लुक को वास्तविक बनाने के लिए बॉडी पर बहुत काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed