फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff enjoys dinner with father Jackie mother Ayesha and sister Krishna

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ ने पिता जैकी के साथ किया डिनर एंजॉय, मां आयशा और बहन कृष्णा भी दिखीं साथ

Fri, 03 Oct 2025 11:53 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 03 Oct 2025 11:53 AM IST
सार

Jackie Shroff Ayesha Krishna:  'बागी 4' एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ डिनर का मजा लिया। जिसकी खास झलक टाइगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। टाइगर की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Tiger Shroff enjoys dinner with father Jackie mother Ayesha and sister Krishna
परिवार के साथ टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff

विस्तार

बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ डिनर की फोटो शेयर की। वे अपने पापा जैकी श्रॉफ, मम्मी आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ खुशी से समय बिताते नजर आए। टाइगर की इस पोस्टर पर फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

टाइगर का पोस्ट
टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में टाइगर मुस्कुराते हुए माता-पिता के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। जैकी और कृष्णा विक्ट्री का साइन बनाते नजर आ रहे हैं। टाइगर ने कैप्शन में चार फेस इमोजी बनाए और साथ ही इस पोस्ट को अपने मम्मी-पापा को टैग किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shrroff (@tigerjackieshroff)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
दिशा पाटनी के दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक ने टाइगर की इस पोस्ट पर स्माइली इमोजी बनाया है। कृष्णा जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ ने टाइगर की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा, 'परिवार पहले', एक और फैन ने लिखा, 'केवल प्यार', एक और फैन ने लिखा, 'महीने की सबसे अच्छी तस्वीर', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारी तस्वीर', एक और फैन ने लिखा, 'सुंदर परिवार'।
विज्ञापन

टाइगर का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो टाइगर हाल ही में फिल्म 'बागी 4' में नजर आए। यह एक्शन फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह 'बागी' सीरीज का चौथा भाग है, जो 2016 के पहले भाग से शुरू हुई थी। इस फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं। फिल्म 'बागी 4' की रिलीज के बाद टाइगर को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दिनों टाइगर फिर से सुर्खियों में हैं क्योंकि वे जल्द ही अपना हॉलीवुड डेब्यू करने की तैयारी में हैं। टाइगर हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन और टोनी जा के साथ एक नई एक्शन फिल्म करने वाले हैं। पहले 2017 में 'रैम्बो' फिल्म का हिंदी रीमेक प्लान था, लेकिन वह रद्द हो गया था। 

यह भी पढ़ें: Mira Rajput: 'सबका दिल गर्व से भर दिया', मीरा राजपूत ने 'होमबाउंड' में देवर ईशान खट्टर के प्रदर्शन की तारीफ की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed