फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ticket prices will not be hiked for 'PK'

...तो क्या महंगी होगी 'पीके' फिल्म की टिकट?

Wed, 17 Dec 2014 04:18 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
ticket prices will not be hiked for 'PK'

आमिर खान हमेशा कुछ अलग करते हैं। बड़े सितारों की फिल्मों के टिकटों की दर में बढ़ोतरी होना पिछले कुछ बरसों से एक चलन बन गया था, परंतु आमिर ने इसे तोड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन


दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि आमिर की शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म पीके के टिकटों का रेट नहीं बढ़ाया जाएगा। आमिर और निर्माता-निर्देशक राजू हिरानी ने यह फैसला किया है। चेन्नई एक्सप्रेस, धूम-3 और किक जैसी फिल्मों के टिकट बीते समय में महंगे बेचे गए थे ताकि निर्माता ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा सकें।
विज्ञापन


आमिर और राजू हिरानी पीके पर पिछले पांच साल से काम कर रहे थे और इसे 2014 की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। इस जोड़ी की पिछली फिल्म थ्री इडियट्स ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। क्या पीके ऐसा कर सकेगी, यह सवाल सबके मन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटकलें लग रही थीं कि दूसरी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पीके के टिकटों के दाम बढ़ाए जा सकते हैं, परंतु फिल्म की टीम ने ऐसा न करने का फैसला किया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू कर दी गई है। फिल्म को देश के करीब 4500 स्क्रीन और विदेश के 820 स्क्रीन में रिलीज किया जा रहा है।

महंगी हो चुकी हैं टिकट दरें

ticket prices will not be hiked for 'PK'

बॉलीवुड में ऐसा कई बार हुआ है जब किसी चर्चित और बड़ी फिल्म के टिकट दरें मल्टीप्लेक्सों ने बढ़ा दी हैं। टिकट की बढोत्तरी खासकर वीकेंड में शाम के समय की गई है। उस समय लोग परिवार के साथ बड़ी संख्या में फिल्म देखने के लिए आते हैं।

सबसे महंगी टिकटों का मामला आमिर खान की ही आखिरी फिल्म के साथ हुआ। पीके से पहले रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म धूम 3 की टिकट दरें प्राइम शो में बढ़ाकर पांच सौ रूपए कर दी गईं। चेन्नई एक्सप्रेस और सलमान खान की हिट फिल्म किक के साथ भी ऐसा हुआ है। टिकट के दाम बढ़ने का लाभ फिल्मकारों को हुआ लेकिन दर्शकों को टिकट के लिए ज्यादा दाम चुकाने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed