{"_id":"e2148382-70e0-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"this-year-several-remakes-of-south-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह साल साऊथ की फिल्मों के रीमेक के नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यह साल साऊथ की फिल्मों के रीमेक के नाम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Feb 2013 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा इन दिनों साउथ की फिल्मों की रीमेक बनाने में दिलचस्पी दिखा रहा है। पिछले कुछ समय से जब से साऊथ की फिल्मों की रीमेक को सफलता मिली है तब से यह प्रयोग और भी तेजी से चल निकला है। बीते दो सालों में जो फिल्में हिट हुई हैं उनमें बड़ी संख्या उन फिल्मों की है जो किसी न किसी साऊथ फिल्म की रीमेक हैं।
विज्ञापन
इस साल भी लगभग दस साऊथ फिल्में हिंदी में रीमेक हो रही हैं। इन फिल्मों में इंडस्ट्री के बड़े सितारे काम कर रहे हैं। पिछले साल 'बॉडीगार्ड', 'रेडी', 'सिंघम', 'हाऊसफुल 2', 'राऊडी राठौर' और 'सन ऑफ सरदार' जैसी छह सफलतम फिल्में दक्षिण भारतीय फिल्मों की रीमेक थीं। आइए नजर डालते हैं इस साल रीमेक होने वाली फिल्मों पर,
विज्ञापन
थुप्पकी: फिल्म के हिंदी संस्करण का नाम तय करना अभी बाकी है। फिल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
पुलिसगिरी: यह बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री प्राची देसाई अभिनीत दक्षिण भारतीय फिल्म 'साम्मी' का रीमेक है। प्रकाश राज ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
रंगरेज: प्रियदर्शन की फिल्म 'रंगरेज' तमिल फिल्म 'नाडोडिगल' की हिंदी रीमेक है। जैकी भगनानी और प्रिया आनंद फिल्म के मुख्य कलाकार हैं।
रमैय्या वस्ता वैय्या: तेलुगू फिल्म 'नुवोस्तनान्ते निनोदनान्तना' की हिंदी रीमेक है। गिरीश कुमार और श्रुति हासन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा हैं।
फैमली पिक्चर: रितेश देशमुख अभिनीत यह फिल्म तमिल फिल्म 'तामिज पदम' की हिंदी रीमेक है।
किक: सलमान खान अभिनीत यह फिल्म तेलुगू फिल्म की हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।
शॉर्टकट रोमियो: तमिल फिल्म 'तिरूत्तु पायले' की हिंदी रीमेक में नील नितिन मुकेश, अमीषा पटेल और पूजा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
रामाना: तमिल फिल्म 'रामाना' के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन अभी बाकी है।
पिज्जा: तमिल फिल्म 'पिज्जा' के हिंदी रीमेक का निर्माण बिजॉय नाम्बियार कर रहे हैं। फिल्म के कलाकारों की घोषण अभी बाकी है।