{"_id":"33750d4a4be89226886e1e6b31c9dccd","slug":"this-metal-version-of-the-indian-epic-ramayana-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'रामायण' को इस तरह से पहले आपने कभी नहीं सुना होगा!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: 'रामायण' को इस तरह से पहले आपने कभी नहीं सुना होगा!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Sep 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों में रॉक मेटल और बैंड्स का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। लेकिन किसी ने शायद ही सोचा होगा कि गिटार, ड्रम्स और दमदार आवाज के साथ पौराणिक रामायण को भी संगीत का इतना नया और निराला रूप दिया जा सकता है।
विज्ञापन
ग्रेटर नाएडा के एक रॉक बैंड सिलेमुख ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। बैंड ने रामायण का सार अपने इस गाने में सुनाया है। राम, सीता, हनुमान और रावण जैसे किरदारों का इसमें बखूबी अंश मिलेगा। गाने के साथ चलती तस्वीरें इसे नया रूप देती हैं। इसकी धुनें आपको झूमने पर मजबूर कर देंगी।
विज्ञापन
सिलेमुख पौराणिक कथाओं और इतिहास की किसी नामी हस्तियों पर आधारित गाने बनाता है और जल्द ही ये अपने तीन नए गाने भी लेकर आने वाला है।
विज्ञापन
यूट्यूब पर भी इसका क्रेज काफी बढ़ रहा है। युग युग से चली आ रही 'रामायण' की कहानी इस गाने के रूप में आपको अच्छी लगती है या बुरी, यह जानने के लिए तो आपको गाना सुनना पड़ेगा।
ये रहा पूरा गाना
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन