फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   This Is Why Aamir Khan Has Not Given His Green Signal To Osho Biopic

ओशो बायोपिक: आमिर ने अभी तक नहीं दी है हरी झंडी, कहीं वजह यह चेतावनी तो नहीं?

Tue, 24 Jul 2018 12:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
This Is Why Aamir Khan Has Not Given His Green Signal To Osho Biopic
ओशो बायोपिक के लिए लुक टेस्ट दे चुके हैं आमिर खान
आमिर खान भले ही आध्यात्मिक गुरु ओशो की बायोपिक में काम करने के इच्छुक हैं लेकिन अभी तक उन्होंने इसे हरी झंडी नहीं दी है। पिछले दिनों आमिर द्वारा लुक टेस्ट की चर्चा के बीच खबर है कि उन्होंने फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान पर पूरा ध्यान देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


गॉसिप गलियारों की मानें तो अपनी तमाम फिल्मों की तरह आमिर ने इस फिल्म की बागडोर भी पोस्ट प्रोडक्शन में अपने हाथों में ले ली है और अपनी देख रेख में इसे अंतिम रूप दे रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ओशो कम्यून द्वारा विरोध की आशंका के मद्देनजर आमिर ने बायोपिक प्लान कर रहे निर्देशक शकुन बत्रा से कहा है कि वह किसी भी तरह की तैयारी से पहले तमाम जगहों से हरी झंडी ले लें। 
विज्ञापन


तब तक आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से फ्री हो जाएंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार आमिर पोस्ट प्रोडक्शन के बाद इसकी मार्केटिंग और प्रचार की प्लानिंग में भी उतर गए हैं। खबर है कि आमिर फिल्म ‘ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान’ की रिलीज के बाद ओशो बायोपिक की घोषणा कर सकते हैं। फिल्म में आलिया भट्ट को कास्ट को कास्ट किए जाने की चर्चा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed