फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   This is what Aishwarya Rai thinks about her daughter she said She is my world

Aishwarya Rai: अपनी बेटी आराध्या के लिए ऐसा सोचती हैं ऐश्वर्या राय, बोलीं- 'वो मेरी दुनिया हैं'

Tue, 15 Oct 2024 07:45 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Oct 2024 07:45 AM IST
सार

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आती हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी पर जान छिड़कती हैं। बातचीत के दौरान ऐश्वर्या ने बताया कि वह अपनी बेटी के बारे में क्या सोचती हैं।

विज्ञापन
This is what Aishwarya Rai thinks about her daughter she said She is my world
ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को अक्सर उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ स्पॉट किया जाता है। ऐश्वर्या अपनी बेटी के बेहद करीब हैं। ऐश्वर्या इन सभी जगहों पर लगभग हमेशा अपनी बेटी के साथ दिखाई पड़ती हैं। दोनों एक साथ एक दूसरे का हाथ पकड़े चलती नजर आती हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी को अपनी दुनिया मानती हैं। अपनी बेटी को लेकर ऐश्वर्या क्या सोचती हैं, आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन


 

This is what Aishwarya Rai thinks about her daughter she said She is my world
ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
अपनी बेटी के करीब हैं आराध्या
अपनी बेटी आराध्या को लेकर ऐश्वर्या ने कहा कि वह अपनी बेटी को लेकर काफी ज्यादा सोचती हैं। ऐश्वर्या ने कहा, आराध्या ही मेरे लिए सब कुछ हैं। वो ठीक हैं, तो मैं ठीक हूं। ये दुनिया खुशियों से भरी है। वह मेरी दुनिया है और मैं इससे काफी खुश रहती हूं। खुश होते हुए ऐश्वर्या ने कहा, आराध्या, आराध्या, आराध्या।

Sai Baba: साईं बाबा के भक्त हैं ये बॉलीवुड सितारे, हर नए काम की शुरुआत से पहले लेते हैं आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

This is what Aishwarya Rai thinks about her daughter she said She is my world
आराध्या बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
SIIMA 2024 में पहुंची थी मां-बेटी की ये जोड़ी
हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या दुबई के अवॉर्ड शो SIIMA 2024 में नजर आईं थीं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस अवॉर्ड शो में मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान भी आराध्या काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने शिव राज कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था, ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद प्रशंसकों ने आराध्या के संस्कारों और परवरिश की तारीफ की।

Ali Fazal: मिर्जापुर के 'गुड्डू पंडित' को पसंद करते हैं प्रशंसक, अली फजल ने निभाए हैं कई शानदार किरदार

विज्ञापन

This is what Aishwarya Rai thinks about her daughter she said She is my world
आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb
अपनी बेटी को हमेशा साथ दिखेंगी ऐश्वर्या राय
एक बातचीत के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान ऐश्वर्या से जब कहा गया कि वह सबसे अच्छी बातें सीख रही हैं, क्योंकि वो हमेशा आपके साथ रहती हैं। ऐश्वर्या ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'वो मेरी बेटी है, मेरे साथ ही रहेगी'। बता दें कि ऐश्वर्या इस अवॉर्ड शो में अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed