फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   This is how Diljit Dosanjh reacted when Karan Johar asked him for the rights of his song Lover in RARKPK

Diljit Dosanjh: लवर सॉन्ग के अधिकार मांगने को करण जौहर ने खुद किया था दिलजीत को फोन, सिंगर ने दिया था यह जवाब

Sun, 27 Aug 2023 02:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 27 Aug 2023 02:11 PM IST
सार

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने खुलासा किया कि उन्होंने इस गाने के अधिकार दिलजीत से कैसे हासिल किए।

विज्ञापन
This is how Diljit Dosanjh reacted when Karan Johar asked him for the rights of his song Lover in RARKPK
दिलजीत दोसांझा-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए करीब सात साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी की। इस फिल्म को बनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। दर्शकों को भी यह काफी पसंद आई है। बता दें कि RARKPK की प्रेम कहानी में करण जौहर ने दिलजीत दोसांझ के चर्चित गाने 'लवर' का इस्तेमाल भी बैकग्राउंड में किया है। करण ने जब इस गाने के राइट्स के लिए दिलजीत को फोन किया तो उन्होंने निर्देशक को बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया था।

विज्ञापन


करण ने खुद किया था फोन
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने खुलासा किया कि उन्होंने इस गाने के अधिकार दिलजीत से कैसे हासिल किए। करण जौहर ने बताया कि लोग उनके प्रति बेहद उदार हैं। करण ने कहा कि दिलजीत के गाने के अधिकार बेहद महंगे हैं, उन्होंने बस उनसे गाना मांगने के लिए फोन किया। पहले तो दिलजीत को करण जौहर की बात ही समझ में नहीं आई।
विज्ञापन

Rajinikanth: रजनीकांत ने कोर टीम के साथ मनाया 'जेलर' की सफलता का जश्न, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलजीत ने दी यह प्रतिक्रिया
करण जौहर ने आगे कहा कि जब उन्होंने दिलजीत को सबकुछ बताया कि वह क्या चाहते हैं तो दिलजीत ने बेहद खुशी से कहा, 'आप पूछ भी क्यों रहे हो? हक बनता है आपका।' करण ने बताया कि इस तरह उन्हें 'लवर' गाने के अधिकार मिल गए।
Bollywood Stars: राजनीति में ज्यादा समय तक नहीं टिक सके ये सितारे, लिस्ट में गोविंदा से लेकर बिग बी तक के नाम

2021 में आया था गाना
बता दें कि दिलजीत का यह गाना वर्ष 2021 में रिलीज हुआ था। यह गाना सिंगर की एल्बम 'मूनचाइल्ड एरा' का हिस्सा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 111 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। बात करें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की तो इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए हैं। उनके अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी का भी अहम रोल है।
Salaar: प्रभास की सालार ने की अमेरिका में जबर्दस्त शुरुआत, एडवांस बुकिंग में किया 3 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed