फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   this friday a horror movie in front of dabangg 2

क्या 'दबंग 2' को टक्कर दे पाएगी यह हॉरर फिल्म

Wed, 26 Dec 2012 11:24 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Dec 2012 11:24 AM IST
विज्ञापन
this friday a horror movie in front of dabangg 2

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' इस सप्ताह भी बिना रोक-टोंक चलती रहेगी। सलमान की इस फिल्म को टक्कर देने के लिए इस शुक्रवार को कोई भी फिल्म नहीं है। कहने को तो एक फिल्म 'टू नाइट इन सोल वैली' रिलीज हो रही है, लेकिन यह फिल्म सलमान खान की फिल्म को टक्कर नहीं दे पाएगी। एक अनजाने से बैनर की इस फिल्म में कोई स्टार नहीं है। यह फिल्म देश के छोटे शहरों में रिलीज भी नहीं होगी। बड़े शहरों में यह फिल्म सिर्फ मल्टीप्लेक्सों में दिख सकती है।

विज्ञापन


इस फिल्म का निर्देशन हरीश शर्मा ने किया है। हेमंत पांडेय, सुमित शर्मा और गौरव शाह की इस फिल्म में मुख्य भूमिका हैं। इस हॉरर फिल्म से इंडस्ट्री और दर्शकों को कोई खास उम्मीदें नहीं हैं। सात दोस्त एक घाटी पर कैसे दो रातें बिताते हैँ यह फिल्म उसी की कहानी कहती है। फिल्म का कहानी पैटर्न हॉलीवुड स्टाईल का है।
विज्ञापन


कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने का सीधा लाभ पिछले शुक्रवार रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' को मिलेगा। यह फिल्म मल्टीप्लेक्सों और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में चलती रहेगी। मल्टीप्लेक्सों में इस फिल्म को शो घटने की संभावना नहीं है। फिल्म को मिली शानदार ओपनिंग को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म इस सप्ताह भी खूब दर्शक बटोरेगी। फिल्म सोमवार तक 70 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। इस फिल्म के साथ दर्शकों के लिए मल्टीप्लेक्सों में आमिर खान की फिल्म 'तलाश' उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सलमान खान की इस फिल्म को अगले सप्ताह भी कोई बड़ी टक्कर नहीं मिल रही है। अगले शुक्रवार 4 जनवरी को फिल्में तो तीन रिलीज हो रही हैं पर उनकी स्टारकॉस्ट ऐसी नहीं है जो सलमान खान के स्टारडम को चुनौती दे सके। 4 जनवरी को 'टेबल नंबर 21', 'राजधानी एक्सप्रेस' और 'देहरादून डायरी' फिल्में रिलीज हो रही हैँ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed