{"_id":"5c5a62d2bdec224bf101fbef","slug":"the-sword-of-tipu-sultan-actor-syed-badr-al-hasan-khan-bahadur-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयद बद्र उल हसन खान बहादुर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैयद बद्र उल हसन खान बहादुर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
Wed, 06 Feb 2019 10:00 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 06 Feb 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Syed Badr al Hasan Hasan Bahadur
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों और टीवी सीरीयल्स में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार सैयद बद्र उल हसन खान बहादुर का निधन हो गया है। सैयद बद्र उल हसन खान बहादुर को पप्पू पोलिस्टर के नाम से भी पुकारा जाता है। गौरतलब है कि वह लखनऊ के रहने वाले थे। साथ ही वह उत्तर प्रदेश के अवध के दसवें नवाब, नवाब वाजिद अली शाह के खानदार से ताल्लुक रखते थे।
सैयद बद्र ने साल 1990 के सुपरहिट टीवी सीरीयल 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' में मैसूर के महाराजा का किरदार निभाया था। इस किरदार ने उन्हें मनोरंजन की दुनिया में अलग पहचान दी। 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' के बाद उन्होंने कई सीरीयल्स और फिल्मों में अपने कॉमेडी अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया।
सैयद बद्र ने साल 2003 में इत्तेफाक और धुंध में अभिनय किया था। सैयद बद्र उल हसन खान विज्ञापनों में भी नजर आ चुके थे। बताया जाता है कि उनका वजन 150 किलो के करीब था। ऐसी कद-काठी होने की वजह से उन्हें फिल्मों में खास रोल मिलते रहे। उन्होंने हिंदी के अलावा उर्दू, पंजाबी, भोजपुरी अंग्रेजी, अवधी और अरेबिक भाषाओं में भी अभिनय किया था। एक्टिंग के अलावा सैयद बद्र उल हसन खान बहादुर शास्त्रीय नर्तक भी थे। उन्हें नृत्य की वजह से कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।