फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   story of saukeens

अच्छा लगेगा पोती की उम्र की लड़की के साथ रोमांस?

Mon, 10 Nov 2014 03:32 PM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
story of saukeens

तीन दशक पहले ये दिखाना आसान नहीं था कि तीन उम्रदराज लोग एक जवान और खूबसूरत लड़की से इश्क फरमा रहे हैं। मगर यह दिखाया गया था और उम्मीद से उलट देखने वालों ने इसे पसंद भी किया। वजह थी सधी हुई स्क्रिप्ट और सरल अभिनयशैली। इसी वजह ने 1982 में आई फिल्म ‘शौकीन’ को सफलता दिलाई।

विज्ञापन


बासु चटर्जी निर्देशित इस फिल्म को अब ‘द शौकींस’ के नाम से दोबारा बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन किया है ‘तेरे बिन लादेन फेम’ अभिषेक शर्मा ने। फिल्म में मुख्य भूमिका है अनुपम खेर, अन्नू कपूर, पीयूष मिश्रा और लीजा हेडन की। अक्षय कुमार भी इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस दे रहे हैं। बीते हफ्ते टीवी और रेडियो से लेकर इंटरनेट की दुनिया तक इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन


सुर्खियों में शौकींस

story of saukeens

इंडस्ट्री के तीन अनुभवी कलाकार अनुपम खेर, अन्नू कपूर और पीयूष मिश्रा की मौजूदगी भी इस फिल्म की बड़ी खासियत है। अनुपम खेर की कॉमिक टाइमिंग से तो दर्शक परिचित ही हैं। अन्नू कपूर का अलग रूप भी ‘विक्की डोनर’ में देखा जा चुका है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में भी दोनों की कॉमेडी का फुल डोज शामिल है। हालांकि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अपने गंभीर किरदार को लेकर चर्चा में रहे पीयूष मिश्रा को कॉमेडी करते देखना प्रशंसकों के लिए एक मस्ट वॉच अनुभव हो सकता है।

*कंगना रनौत अभिनीत 'क्वीन' में एक सिंगल मदर विजय लक्ष्मी का किरदार निभाकर इस साल लाइम लाइट में आई थीं लीजा हेडन। 'क्वीन' की रिलीज के 10 दिन बाद ही लीजा को मिला 'द शौकींस' का ऑफर। देखना तो होगा ही कि इस फिल्म में क्या कमाल करती हैं लीजा। कई लोगों की नजर जो है उन पर।

*फिल्म के गानों को लेकर एक तरफ विवाद रहा, वहीं  'मेहरबानी' और 'मनाली' सॉन्ग को लेकर श्रोताओं की खूब फरमाइश भी आती रही।

*ये जानना भी दिलचस्प रहा कि असल जिंदगी में अनुपम खेर जिंदगी को समझने, कविता और फिलॉसफी पढ़ने के शौकीन हैं, तो अन्नू कपूर का सबसे बड़ा शौक है संगीत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed