फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala Story Vijay Krishna Breaks Silence on Controversies films is not against any religion

The Kerala Story: प्रोपेगेंडा फिल्म कहे जाने पर बोले एक्टर, एक-दो लोगों के साथ भी ऐसा हुआ तो जरूर देखें फिल्म

Sun, 14 May 2023 09:14 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 14 May 2023 09:14 AM IST
सार

साउथ फिल्म द केरल स्टोरी को फैंस का मिक्स्ड व्यूज मिल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के साथ काफी शानदार प्रदर्शन किया है और दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है।

विज्ञापन
The Kerala Story Vijay Krishna Breaks Silence on Controversies films is not against any religion
विजय कृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म द केरल स्टोरी को फैंस का मिक्स्ड व्यूज मिल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के साथ काफी शानदार प्रदर्शन किया है और दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। लेकिन इसे एक प्रोपेगेंडा फिल्म माना जा रहा है। अब इसपर फिल्म के एक्टर विजय कृष्ण ने रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। जहां एक तरफ इसे एजेंडे से जुड़ा बताया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ फिल्म कमाई भी बंपर कर रही है। जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो उसमें दिखाया गया था कि ये 32000 जवान लड़कियों को बहलाकर उनका धर्म परिवर्तन करने और उन्हें आतंकवादी बना देने की कहानी है। हालांकि बाद में इसे घटाकर 3 कर दिया गया था। लेकिन सोशल मीडिया पर कई सारे लोग ये कह रहे हैं कि ये सिर्फ केरल की नहीं बल्कि अन्य जगहों की भी कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Kerala Story Vijay Krishna Breaks Silence on Controversies films is not against any religion
विजय कृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया

अब इसपर फिल्म के एक्टर विजय कृष्ण का बयान आया है। एक्टर ने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि आखिर क्यों इस फिल्म के आंकड़े माइने नहीं रखते और इसे अन्य बड़े कारणों से देखा जाना जरूरी है। फिल्म द केरल स्टोरी की कास्ट में शामिल एक्टर विजय कृष्ण से जब पूछा गया कि क्या वो फिल्म के सब्जेक्ट से इत्तेफाक रखते हैं। इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- 'बिल्कुल, यहां तक कि केरल से कई सारे लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये कहानी सच्ची है। उनका मानना है कि ऐसा ही कुछ उनके साथ हुआ है और उनके कई सारे जानने वालों के साथ भी। मैं पूरी तरह से इसपर यकीन करता हूं। अगर ऐसा सिर्फ एक-दो लोगों के साथ भी हुआ होता तो इस कहानी को बताना जरूरी है'।

विज्ञापन

फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा- फिल्म में मेरा जो कैरेक्टर है उसे देखकर लोगों ने कहा कि वे मुझसे नफरत करते हैं लेकिन अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो मेरी प्रोफाइल देखकर उन्हीं लोगों ने कहा कि मैं देवता से कम नहीं ये पढ़कर मुझे बहुत फनी लगा। उन्होंने मुझे उस कैरेक्टर को प्ले करने के लिए मेरी तारीफ की जिससे वे एकदम नफरत करते हैं। मेरा रोल फिल्म में निगेटिव है ऐसे में लोगों ने ये धारणा बना ली थी कि रियल लाइफ में भी मैं ऐसा ही हूं लेकिन ये सच नहीं। 

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा को पुलिस अफसर बनने में लग गए 13 साल, सीरीज 'दहाड़' को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed