फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   the kerala story union minister smriti irani react after watching movie know here about her reaction

The Kerala Story: द केरल स्टोरी के स्पोर्ट में उतरीं स्मृति ईरानी, फिल्म देखने के बाद विरोधियों पर साधा निशाना

Tue, 09 May 2023 10:50 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 09 May 2023 10:50 PM IST
सार

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में 'द केरल स्टोरी' देखी है, जिसके बाद उन्होंने फिल्म को लेकर हो रही बहस पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

विज्ञापन
the kerala story union minister smriti irani react after watching movie know here about her reaction
स्मृति ईरानी, 'द केरल स्टोरी' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच मई को दिग्गज फिल्म मेकर सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज हो चुकी है। पूरे देश में यह फिल्म हॉट टॉपिक बना हुआ है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी बहस हुई थी। वहीं, अब जब 'द केरल स्टोरी' को रिलीज कर दिया गया है, तब इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, देश के कई राज्यों में 'द केरल स्टोरी' को बैन भी कर दिया गया है। फिल्म को लेकर कई तरह की राजनीति भी हो रही है। वहीं, अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस फिल्म के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने देखी फिल्म 
दरअसल, स्मृति ईरानी ने हाल ही में 'द केरल स्टोरी' देखी है, जिसके बाद उन्होंने फिल्म को लेकर हो रही बहस पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक पार्टी  इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं वो आतंकवादियों के साथ खड़े हैं। एक मां होने के नाते यह बात मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं। ऐसे राजनीतिक दल जो अपने देश के नागरिकों से अत्याचार को भुला दें वो लोग ऐसी आतंकी साजिशों के साथ खड़े हुए माने जा सकते हैं।
विज्ञापन


फिल्म को लेकर स्मृति ईरानी ने जाहिर की प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री 'द केरल स्टोरी' देखने के लिए दिल्ली के चाणक्यापुरी के थिएटर में पहुंची थी। फिल्म देखने के बाद का उनका एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन देती नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म को लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। देश के कई राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म को कई राज्यों में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।  'द केरल स्टोरी'  को  तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस पर 'द केरल स्टोरी' की शानदार कमाई
विवादों के बीच 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने सिर्फ पांच दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अदा शर्मा मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से अभिनेत्री काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

यह भी पढ़ें-  Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने की पैपराजी की सराहना, बोलीं- मेरे गिरने पर उन्होंने नहीं लीं तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed