फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala Story Sudipto Sen lie exposed Know why film is not getting OTT buyer

The Kerala Story: सुदीप्तो सेन का झूठ आया सामने? जानें 'द केरल स्टोरी' को क्यों नहीं मिल रहा ओटीटी खरीदार

Tue, 27 Jun 2023 06:05 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 27 Jun 2023 06:05 PM IST
सार

सुदीप्तो सेन ने बीते दिन 'द केरल स्टोरी' की ओटीटी रिलीज पर एक बड़ा बयान दिया था। हालांकि, अब इसके ओटीटी खरीदार न मिलने के पीछे की कोई और ही वजह सामने आई है। 

विज्ञापन
The Kerala Story Sudipto Sen lie exposed Know why film is not getting OTT buyer
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अपनी ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर सुर्खियों में है। बीते दिनों सेन ने इसकी ओटीटी रिलीज की खबरों को अफवाह बताया था। साथ ही साफ किया था कि उन्हें अब तक किसी भी प्लेटफॉर्म से उचित ऑफर नहीं मिला है। इतना ही नहीं डायरेक्टर ने तो इंडस्ट्री के एक वर्ग पर खुद के खिलाफ साजिश तक रचने का आरोप लगाया था। वहीं, अब इसे लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

सुदीप्तो सेन का बयान

सुदीप्तो सेन ने बीते दिनों एक बातचीत में कहा था, 'हमें अभी भी द केरल स्टोरी के लिए किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म से उपयुक्त ऑफर नहीं मिला है।' डायरेक्टर ने अपनी बात में आगे जोड़ा था, 'हमारी बॉक्स ऑफिस सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री के कई वर्गों को परेशान किया है। हमें लग रहा है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक वर्ग हमारी सफलता की सजा देने के लिए एकजुट हो गया है।' 

विज्ञापन


Hema Malini: 'मैंने उनसे कभी बात नहीं की लेकिन...,' हेमा ने बताया धर्मेंद्र की पहली पत्नी से न मिलने का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीटी खरीदार न मिलने की असली वजह 

हालांकि, अब 'द केरल स्टोरी' को ओटीटी खरीदार न मिलने को लेकर एक अलग ही एंगल सामने आया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स इसकी ओटीटी रिलीज के लिए भारी रकम मांग रहे हैं, और बाजार को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए इतनी रकम जुटाना मुश्किल है। यही कारण है कि अब तक यह डील पक्की नहीं हो पाई है।


Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक्सीडेंट के बाद साझा किया हेल्थ अपडेट, फैंस का भी जताया आभार

'द केरल स्टोरी' की स्टारकास्ट, कमाई

रिपोर्ट के अनुसार, 'विपुल शाह ने 70-100 करोड़ रुपये की मांग की है। ऐसे में सुदीप्तो का बयान पूरी तरह से सही नहीं है।' 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा के अलावा सिद्धि इदनानी, सोनिया बलानी और योगिता बिहानी लीड रोल में हैं। मूवी की कहानी केरल की लड़कियों के धर्म परिवर्तन और उन्हें जबर्दस्ती आतंकी संगठन में शामिल करने के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को 40 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था। वहीं, यह बॉक्स ऑफिस पर 242 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए बड़ी हिट साबित हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed