फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tezaab Remake Ranveer Singh Janhvi Kapoor will share screen space in the film

Tezaab: तेजाब के रीमेक में दिखेंगे रणवीर सिंह, इस हसीना संग स्क्रीन पर पहली बार जमेगी जोड़ी

Fri, 06 Jan 2023 08:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 06 Jan 2023 08:05 PM IST
सार

तेजाब साल 1988 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। वहीं, चंकी पांडे और अनुपम खेर ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Tezaab Remake Ranveer Singh Janhvi Kapoor will share screen space in the film
जान्हवी कपूर, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर को एक साथ स्क्रीन पर देखने की फैंस की इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। दोनों जल्द ही अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की आइकॉनिक फिल्म तेजाब के रीमेक में एक साथ दिख सकते हैं। पिछले साल यह जानकारी सामने आई थी कि मशहूर प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने फिल्म राइट्स खरीद लिए हैं और वह फिल्म पर जल्द से जल्द काम शुरू करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

IIFA 2023 Postponed: तय तारीख पर नहीं होगा आईफा अवॉर्ड, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने सजेगा सितारों का मेला
विज्ञापन

 

Tezaab Remake Ranveer Singh Janhvi Kapoor will share screen space in the film
मुराद खेतानी - फोटो : सोशल मीडिया
आज के हिसाब से बनेगी फिल्म

अब एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि मेकर्स ने फिल्म में रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर को कास्ट करने का फैसला ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स फिल्म में कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर को साइन करना चाहते थे, लेकिन अब उनका इरादा बदल गया है। तेजाब के राइट्स खरीदने के बाद मुराद खेतानी ने बताया था, ''यह एक आइकॉनिक फिल्म है और जब हम इसे बनाएंगे तो इसकी कहानी को आधुनिक समय के अनुरूप ढालेंगे।" वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद ओरिजनल फिल्म के निर्देशक एन चंद्रा की राय इससे अलग थी। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ऐसी फिल्मों को छेड़ना नहीं चाहिए।
Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार ने छोड़ दी आनंद एल राय की 'गोरखा'? निर्माता ने खुद बताई पूरी सच्चाई

Tezaab Remake Ranveer Singh Janhvi Kapoor will share screen space in the film
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की आखिरी फिल्म रही थी फ्लॉप

बता दें कि तेजाब साल 1988 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। वहीं, चंकी पांडे और अनुपम खेर ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह हाल ही में फिल्म सर्कस में दिखे थे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। वहीं, जान्हवी कपूर की बात करे तो एक्ट्रेस आखिरी बार मिली में दिखी थीं। बेहतरीन अदाकारी के बावजूद यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Bigg Boss 16: शनिवार का वार में सलमान खान ने उड़ाईं टीना दत्ता की धज्जियां, शालीन से रिश्ते पर मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed