Hanuman: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर जलवा बिखेरने को तैयार 'हनुमान', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमाघरों में अपनी सफलता के बाद साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान' ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी तेजा सज्जा की फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस सुपरहीरो फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिला। देश के साथ विदेश में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी शुरुआत की तैयारी कर रही है।
फिल्म की ओटीटी रिलीज
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' दो मार्च 2024 को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि जल्द ही फिल्म के ओटीटी प्रीमियर की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यह प्रशांत वर्मा के सिनेमाई यूनिवर्स की पहली फिल्म है। इसमें तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में हैं।
Poonam Pandey: मौत की झूठी खबर वाली पोस्ट हटा पूनम ने दिया नया अपडेट, सोशल मीडिया पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा
बॉक्स ऑफिस पर मिली दमदार सफलता
निर्माताओं ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के तीन सप्ताह बाद फिल्म के डिजिटल लॉन्च की योजना बनाई गई थी, लेकिन फिल्म की सफलता और बॉक्स ऑफिस पर मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए इसे सात हफ्ते बाद ओटीटी पर लॉन्च करने का फैसला किया गया।
Anupam Mittal: 'शार्क टैंक इंडिया' से मिली पहचान पर इतराए अनुपम, बोले- 'मैं शाहरुख खान थोड़े हूं..'
फिल्म के कलाकार
फिल्म में अमृता अय्यर, विनय राय, वरलक्ष्मी सरथकुमार, समुथिरकानी, वेनेला किशोर और अन्य ने अहम भूमिका निभाई है। 'हनुमान' का निर्माण के निरंजन रेड्डी प्राइम शो एंटरटेनमेंट के द्वारा किया गया है। इसके बाद, निर्देशक जल्द ही इस यूनिवर्स की दो और फिल्में लेकर आने वाले हैं। इनमें से एक फिल्म का शीर्षक 'जय हनुमान' है, जो 'हनुमान' की अगली कड़ी होगी। वहीं, प्रशांत 'अधीरा' से भी लोगों का मनोरंजन करने वाले हैं। फैंस को इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Suhani Bhatnagar Death: 'आमिर खान को नहीं थी बेटी की बीमारी की जानकारी', सुहानी भटनागर की मां ने किया खुलासा