फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Teaser Released: Patel Ki Punjabi Shadi, Starring Parel Rawal, Rishi Kapoor, Vir Das

Teaser: 20 साल बाद साथ आए ऋषि कपूर-परेश रावल, करा रहे हैं पटेल की पंजाबी शादी

Thu, 17 Aug 2017 03:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 17 Aug 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
Teaser Released: Patel Ki Punjabi Shadi, Starring Parel Rawal, Rishi Kapoor, Vir Das
परेश रावल और ऋषि कपूर - फोटो : Teaser still
बॉलीवुड के दो चोटी के चरित्र अभिनेता परेश रावत और ऋषि कपूर 20 साल बाद बड़े पर्दे को साझा कर रहे हैं और वो 15 सितंबर को 'पटेली की पंजाबी शादी' करा रहे हैं। जी हां, 'पटेल की पंजाबी शादी' फिल्म का नाम है, जिसमें वीर दास भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन


आर्मी जवान ने 'मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड' पर किया जबरदस्त डांस, पब्लिक बोली- 'सुपर से भी ऊपर'
विज्ञापन


पटेल की पंजाबी शादी एक रोमांचिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का डायरेक्शन संजय छेल कर चुके हैं। संजय कई फिल्मों की स्क्रिप्टिंग कर चुके हैं, तो 'मान गए मुगल-ए-आजम' का डायरेक्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेलर पूरी तरह से डायलॉग्स पर है और दो अलग अलग समाज यानि पंजाबी-गुजराती के बीच के अंतर को भी दिखाती है। इस ट्रेलर में परेश रावल बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं, तो ऋषि कपूर अपने चिर परिचित अंदाज में होठों पर मुस्कान लाने के लिए काफी हैं। इस फिल्म की टैगलाइन 'लड़ो मगर प्यार से' भी बेहद रोचक है।



पटेल की पंजाबी शादी में ऋषि कपूर, परेश रावल के साथ ही प्रेम चोपड़ा जैसे मंझे हुए कलाकार हैं, तो वीर दास का साथ देने के लिए फीमेल लीड रोल में पायल शाह हैं। पायल शाह कई तेलुगु और तमिल फिल्में कर चुकी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed