फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma: Priya Ahuja Talks about her role Rita Reporter in show know details in Hindi

Priya Ahuja: क्या अपने पति की वजह से शो से नदारद हैं रीटा रिपोर्टर? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब

Thu, 09 Feb 2023 03:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Feb 2023 03:44 PM IST
सार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रीटा रिपोर्टर का रोल अदा करने वाली प्रिया आहूजा ने हाल ही में अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की है।

विज्ञापन
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma: Priya Ahuja Talks about her role Rita Reporter in show know details in Hindi
Priya Ahuja - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रीटा रिपोर्टर तो आपको याद ही होंगी? भले ही इन दिनों वह शो में नहीं हैं, मगर फैंस रीटा को भूले नहीं हैं। बता दें कि इस किरदार को एक्ट्रेस प्रिया आहूजा ने अदा किया है। प्रिया ने 'तारक मेहता' के निर्देशक मालव राजदा से शादी की है। हालांकि, मालव अब यह शो छोड़ चुके हैं और प्रिया भी शो में नजर नहीं आ रहीं। मगर, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रिया ने यह साफ कर दिया है कि उन्होंने यह शो छोड़ा नहीं है। वह वापसी करेंगी। प्रिया ने इसके अलावा अपने करियर को लेकर भी बातचीत की। 

विज्ञापन


प्रिया आहूजा ने निजी जिंदगी पर बात करते हुए कहा, 'मैंने शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ा नहीं है। मैंने इसे कुछ समय के लिए शूट नहीं किया, क्योंकि मुझे बताया गया था कि कहानी के लिहाज से मेरे किरदार रीटा की अभी जरूरत नहीं थी। भविष्य में जब भी वे मुझे शूट के लिए बुलाएंगे, मैं करूंगी।' गौरतलब है कि प्रिया के पति और शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने हाल ही में शो को अलविदा कहा है। वह पिछले 14 सालों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल का निर्देशन कर रहे थे।
विज्ञापन

Sid Kiara Reception: होश उड़ा देगा सिड-कियारा के रिसेप्शन का खर्चा, ये है हॉल की कीमत से खाने तक की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिया ने इंटरव्यू में मालव राजदा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'इस शो ने मुझे और मालव को बहुत कुछ दिया है। शो ने उन्हें जो कुछ भी दिया है, उसके लिए वह आभारी हैं। इस सीरियल की वजह से हम दोनों मिले थे इसलिए यह हमारे लिए और भी खास है।' प्रिया ने अपनी प्रोफोशनल लाइफ पर बात करते हुए कहा कि 'मालव और मैं अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग रखते हैं। जब वह तारक मेहता सीरीज के डायरेक्टर थे तो मैंने उन्हें कभी भी राइटर या प्रोड्यूसर से बात करने के लिए नहीं कहा।' 
Pia Bajpai: झूठ बोलकर मुंबई का रुख, कुत्ते के साथ रूम शेयर....दुख की घड़ी में रोमांटिक सीन, पिया ने झेले कष्ट

प्रिया ने आगे बताया कि हाल ही में उन्हें मालव द्वारा निर्देशित एक शो में एक रोल ऑफर किया गया था। लेकिन, उन्होंने इनकरा कर दिया। प्रिया के मुताबिक उनका बच्चा अभी सिर्फ तीन साल का है और शो का सेट घर से काफी दूरी पर है। ऐसे में वह शो के लिए तैयार नहीं हुईं। बता दें कि प्रिया आहूजा वर्ष 2008 में तारक मेहता सीरियल से जुड़ी थीं। सीरियल में काम करने के दौरान उन्हें डायरेक्टर  मालव राजदा से प्यार हो गया और 2011 में मालव और प्रिया ने शादी कर ली। 
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के लिए दिखी फैन की दीवानगी, कार का पीछा कर अभिनेता को किया KISS

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed