फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tara Sutaria revealed that she has recovered from COVID 19

तारा सुतारिया ने कोरोना को दी मात, पोस्ट साझा कर स्वास्थ्य के बारे में दी जानकारी

Wed, 17 Mar 2021 01:54 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 17 Mar 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
Tara Sutaria revealed that she has recovered from COVID 19
तारा सुतारिया - फोटो : instagram/tarasutaria

तारा सुतारिया के प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है। कुछ समय पहले तारा सुतारिया के कोविड 19 से संक्रमित होने की रिपोर्ट आई थी। हालांकि इस बारे में तब ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी। अब उन्होंने पोस्ट लिखकर बताया है कि उनका कोविड 19 निगेटिव आया है।

विज्ञापन


स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ढेर सारा प्यार मिला और वह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


तारा लिखती हैं कि ‘आप सभी के प्यार और चिंताओं के लिए शुक्रिया। मैं कोविड 19 निगेटिव हूं और स्वस्थ हूं। सुरक्षित और ठीक रहें। आप सभी को भी प्यार।‘
 
तारा सुतारिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्देशक मिलन लुथरिया की तड़प में नजर आएंगी। इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी डेब्यू करेंगे। इसके अलावा तारा सुतारिया के पास अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती 2 है। वह मोहित सूरी की एक विलेन रिटर्न्स में भी दिखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोविड 19 के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे जैसे रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेयी और सिद्धांत चतुर्वेदी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)



सोशल मीडिया को अलविदा कहने के बाद पहली बार सामने आए आमिर खान, कहा- ‘मैं वैसे भी…’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed