'दंगल' में तापसी पन्नू बनेंगी आमिर खान की बेटी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की अगली फिल्म दंगल पहलवानी पर आधारित होगी यह बात आम हो चुकी है, परंतु उस में उनका रोल एक जवान बेटी के पिता का होगा।
कुछ दिनों पहले अनुमान लग रहे थे कि कंगना रनौत निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म में आमिर की बेटी का रोल निभाने जा रही हैं। यह फिल्म प्रसिद्ध पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित है,
जिनकी बेटी गीता भी कुश्ती में नाम कमा चुकी हैं। समाज के विरोध के बावजूद महावीर ने अपनी बेटियों को पहलवानी सिखाई थी।
कंगना कर चुकी हैं इंकार
कंगना ने हाल में मीडिया में कहा है कि उन्हें गीता के रोल के लिए कभी नहीं कहा गया। अतः साफ है कि वह यह रोल नहीं करेंगी। वैसे कंगना ने कहा था कि वह आमिर के साथ काम करने की इच्छुक हैं,
परंतु उन्हें किसी ने दंगल के लिए प्रस्ताव नहीं दिया। उधर, फिल्म से जुड़े सूत्रों का दावा है कि खुद कंगना ने गीता का रोल निभाने से इंकार किया।
तापसी पर ख्ात्म हुई है तलाश्ा!
सूत्र बता रहे हैं कि निर्देशक ने तापसी पन्नू के सामने आमिर की बेटी का रोल निभाने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि इस रोल के लिए तीन और लड़कियों के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।
फिल्म बेबी में तापसी को देखने के बाद उन्हें यह रोल ऑफर किया गया है। जानकारों का कहना है कि तापसी के लिए दंगल कैरियर का टर्निंग पॉइंट हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि गीता फोगट ने 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला एथलीट हैं।