फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tanuja chandra directs the film 'chitiyana'

तनुजा चन्द्रा निर्देशित करेंगी 'चिट्ठियां'

Fri, 23 Nov 2012 04:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Nov 2012 04:55 PM IST
विज्ञापन
tanuja chandra directs the film 'chitiyana'
विधु विनोद चोपड़ा की बहुचर्चित व बहुप्रतिक्षित फिल्म 'चिट्ठियां' को लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। फिल्म अगले साल फ्लोर पर जा रही है। विधु इसे अपनी जिंदगी की अहम फिल्मों में से एक मानते हैं। इस फिल्म की कहानी उनकी पहली पत्नी रेणु सलुजा के साथ उनके रिश्तों पर आधारित है।
विज्ञापन


विधु विनोद चोपड़ा चाहते थे कि वे इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर किसी ऐसे निर्देशक के हाथ में सौंपे जो फिल्म की कहानी के साथ उचित न्याय कर पायें और यही वजह है कि उन्होंने इस फिल्म को निर्देशित करने के लिए 'संघर्ष', 'दुश्मन' जैसी संवेदनशील फिल्में बना चुकीं निर्देशिका तनुजा चंद्रा को चुना है। 'चिट्ठियां' की कहानी केवल विधु और उनकी पत्नी के रिश्तों पर ही नहीं, बल्कि सुधीर मिश्रा के साथ रेणु के रिश्तों को भी दर्शायेगी।
विज्ञापन


यह एक सेंसेटिव विषय है और यही कारण है कि विधु इसके निर्देशन को लेकर कोई कोताही नहीं करना चाहते। उन्होंने इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अपनी साली यानी अनुपमा चोपड़ा की बहन तनुजा चंद्रा को सौंपा है। चूंकि तनुजा विधु के परिवार की हैं तो वे इस विषय पर पूरी तरह न्याय कर पाएंगी। विधु ऐसा मानते हैं और इसलिए उन्होंने तनुजा से कहा है कि वे अपनी मर्जी से जिस तरह चाहें अपने इनपुट्स दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनुजा लंबे अरसे से फिल्मों के निर्देशन से दूर थी। लेकिन इस अंतराल में उन्होंने कुछ फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखा है। जल्द ही उनकी फिल्म 'वो प्यार ही था' आयेगी, जिसमें राजीव खंडेलवाल और राइमा सेन मुख्य किरदार में हैं। फिलहाल तनुजा इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का काम पूरा होने के साथ तनुजा विधु की इस फिल्म में जुड़ जायेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed