फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamil Film Director Anand Opens grocery store Due To Corona Pandemic

कोरोना के कारण किराना दुकान चलाने को मजबूर हुआ ये फिल्म निर्देशक, कहा- 'मैं इस काम से खुश हूं'

Sat, 04 Jul 2020 02:04 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 04 Jul 2020 02:04 AM IST
सार

  • तमिल फिल्म निर्देशक आनंद किराना दुकान चलाने को हुए मजबूर।
  • खुशी-खुशी कर रहे हैं काम।

विज्ञापन
Tamil Film Director Anand Opens grocery store Due To Corona Pandemic
तमिल फिल्म निर्देशक आनंद - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना वायरस का कहर बीते कुछ महीनों से देखा जा रहा है। अब तक कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में कई लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोगों को राहत देने के लिए अब अनलॉक भी कर दिया गया है। जिसके जरिए लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन परेशानियां अब भी कम नहीं हो रही हैं।

विज्ञापन


तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक निर्देशक भी इसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं। तमिल फिल्म निर्देशक आनंद कोरोना वायरस के कारण किराना दुकान चलाने पर मजबूर हैं। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के जरिए मिली है। आनंद ने बात करते हुए बताया कि उन्हें ये काम करने में खुशी मिल रही है।
विज्ञापन



एएनआई से बात करते हुए आनंद ने बताया कि 'मुझे इस साल फिल्म इंडस्ट्री के अनलॉक होने की कोई संभावना नहीं दिख रही। मैं ग्राहक बढ़ाने के लिए कम दाम में सामान बेच रहा हूं। मैं इस काम से खुश हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि तमिल फिल्म निर्देशक आनंद पिछले 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। कोरोना की वजह से वो इस समय ये काम करने को मजबूर हैं।

पढ़ें: मलयालम अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपियों को मिली जमानत, फोन पर दे रहे थे बदनाम करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed