फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamil Actor Lokesh Rajendran commits suicide at the age of 34, father said he was upset because of divorce

दुखद: 34 साल की आयु में तमिल अभिनेता लोकेश राजेंद्रन ने की आत्महत्या, तलाक की वजह से थे परेशान

Wed, 05 Oct 2022 07:06 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 05 Oct 2022 07:06 PM IST
सार

लोकेश राजेंद्रन ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लोकेश शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। अभिनेता के पिता के अनुसार लोकेश और उनकी पत्नी के बीच कुछ गलतफहमी चल रही थी।

विज्ञापन
Tamil Actor Lokesh Rajendran commits suicide at the age of 34, father said he was upset because of divorce
लोकेश राजेंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर तमिल टेलीविजन अभिनेता लोकेश राजेंद्रन ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेता 34 साल के थे। बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले लोकेश राजेंद्रन सीरियल 'मर्मदेसम' में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। 1996 में आए शो 'विदथु करुप्पु' में लोकेश के किरदार 'रासु' को लोग आज भी पसंद करते हैं। अभिनेता के निधन की खबर मिलने के बाद से ही फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को गहरा सदमा लगा है।

विज्ञापन

पिता ने कहा, तलाक की बात से थे दुखी
लोकेश राजेंद्रन के पिता के अनुसार, उनके बेटे ने विजयकांत, प्रभु सहित कई शीर्ष तमिल अभिनेताओं के साथ 150 से अधिक सीरियल और 15 फिल्में की हैं। उन्होंने कहा कि लोकेश शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा, 'एक महीने पहले ही मुझे पता चला कि लोकेश और उनकी पत्नी के बीच कुछ गलतफहमी चल रही थी। चार दिन पहले उनकी पत्नी की ओर से तलाक के लिए कानूनी नोटिस आया था। इस बात से वह उदास था। मैंने लोकेश को शुक्रवार को आखिरी बार देखा था, उसने कहा कि उसे कुछ पैसे चाहिए और मैंने उसे दे दिए। उसने हमसे कहा था कि वह एक एडिटर के रूप में अपना काम शुरू करेगा।'

Aryan Khan: आर्यन खान ने अनन्या पांडे को किया पूरी तरह नजरअंदाज, लोग बोले- गजब बेइज्जती है

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कही यह बात
पुलिस के अनुसार पारिवारिक समस्याओं के कारण लोकेश शराब का आदी हो गया था और उसे अक्सर चेन्नई मोफस्सिल बस टर्मिनस (सीएमबीटी) पर सोते हुए देखा जाता था। सोमवार को बस टर्मिनल पर राहगीरों ने देखा कि वह बेचैनी में था। उनमें से कुछ ने एंबुलेंस के लिए 108 पर डायल किया और पुलिस को भी सूचना दी। लोकेश को राजकीय किलपौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। वहां मंगलवार रात उनका निधन हो गया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में साजिद को देख इस एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री, कहा- ऐसी जगह काम नहीं करना जहां...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed