फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamasha story base on 3 idiots plot

यही है तमाशा की पूरी कहानी, फिल्म आने से पहले ही पढ़ लीजिए

Tue, 24 Nov 2015 04:10 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
Tamasha story base on 3 idiots plot

अगले शुक्रवार को रिलीज होने जा रही रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण स्टारर तमाशा किस फिल्म से प्रेरित है? जो लोग इसके रोमांटिक मूड पर जा रहे हैं वे इसे इन सितारों की दो साल पुरानी कामयाब फिल्म ये जवानी है दीवानी (निर्देशकः अयान मुखर्जी) से जोड़ कर देख रहे हैं।

विज्ञापन


जबकि इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि तमाशा का मूल आइडिया निर्देशक राजकुमार हिरानी की सुपर हिट फिल्म थ्री इडियट्स से प्रेरित है। कुल मिला कर तमाशा भी दर्शकों को वही संदेश दे रही है जो थ्री इडियट्स ने दिया था। फर्क इतना है कि निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म में युवाओं को ध्यान में रख कर प्रेम कहानी को आकार दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तमाशा में रणबीर वेद साहनी नाम के ऐसे युवा की भूमिका में हैं जिसे बचपन से किस्से-कहानियां सुनने का शौक रहा है। रामलीला उसे खूब पसंद है। वह पौराणिक कथाओं का दीवाना है और रामायण-महाभारत, लैला-मंजनू की कथाएं उसके भीतर रची बसी हैं। वह इन्हीं कथा-कल्पनाओं के संसार में रहना और दुनिया को नई कहानियां सुनाना चाहता है, लेकिन मुश्किल यह है कि उसका परिवार उसे इंजीनियर बनाने की इच्छा रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका-रणबीर विदेश में छुट्टियां मनाते हुए पूरी मौज-मस्ती करेंगे

Tamasha story base on 3 idiots plot

नतीजा यह कि वेद पिता की बात सुनते हुए शिमला में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है। लेकिन अपने जीवन में दुखी रहता है। एक बार जब वह अपनी रूटीन जिंदगी से ऊब कर विदेश घूमने निकलता है तो उसकी मुलाकात तारा (दीपिका पादुकोण) से होती है। वेद के विपरीत तारा एक बहुत खुशमिजाज और चंचल लड़की है।

वेद को उसका अंदाज पसंद आता है और दोनों दोस्त बन जाते हैं, मगर एक-दूसरे से अपनी सच्ची पहचान छुपा कर रखते हैं। तारा वेद को इस बात के लिए मना लेती है कि दोनों विदेश में छुट्टियां मनाते हुए पूरी मौज-मस्ती करेंगे और सब कुछ यहीं भूल कर अपने घर लौट जाएंगे।

तारा का कुछ दिनों का साथ वेद को बदल देता है। तारा उसे समझाती है कि जिंदगी में किसी भी इंसान को वही करना चाहिए, जो उसका दिल कहता है। वह नहीं, जिसका समाज या परिवार उस पर दबाव डाल रहा है। फिल्म में प्यार के त्याग और बलिदान की बात भी कही गई है कि किसी को सिर्फ प्यार की खातिर अपने सपनों का गला नहीं घोंटना चाहिए।

बस ये छोटी सा अंतर है तमाशा और 3 इडियट्स में

Tamasha story base on 3 idiots plot

इम्तियाज अली का कहना है कि वेद और तारा के प्यार की कहानी की प्रेरणा उन्हें राधा-कृष्ण के प्यार से मिली। जिसमें दोनों के बीच प्यार होते हुए भी मित्रता का भाव अधिक होता है। निर्देशक के अनुसार आज के युवा इन्हीं परिस्थितियों में उलझे हैं कि वे करना कुछ चाहते हैं, परिवार उनसे कुछ और उम्मीदें रखता है। उल्लेखनीय है कि आमिर खान स्टारर फिल्म थ्री इडियट्स में भी यही बात कही गई थी।

उसमें आमिर खान अपने दो दोस्तों के लिए प्रेरणा बनते हैं और उन्हें समझाते हैं कि जिंदगी में अपनी मर्जी का करिअर चुनें, न कि जबरदस्ती वह बनने की कोशिश करें जो घरवाले चाहते हैं। थ्री इडियट्स कॉमेडी के साथ शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एक सामाजिक फिल्म थी। जबकि मर्जी से जिंदगी जीने की बात करती हुई तमाशा रोमांस के रास्ते पर चलती है। जिस तरह का रोमांस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है उससे लोगों को रणबीर-दीपिका की ये जवानी है दीवानी याद आ रही है।

रणबीर-दीपिका भी ये बात मान रहे हैं

Tamasha story base on 3 idiots plot

फिल्म के दोनों मुख्य सितारे भी इस बात को स्वीकार रहे हैं कि उनकी फिल्म पर ये जवानी है दीवानी और थ्री इडियट्स का असर है। दीपिका ने मीडिया साक्षात्कारों में कहा है कि ये जवानी है दीवानी की कहानी अलग थी, पर जो सुर उस फिल्म में था वही सुर तमाशा में है।

वहां कहानी का फोकस दो किरदारों के विपरीत स्वभावों पर था। तमाशा में फोकस वह है जो आज के यूथ के साथ हो रहा है। दूसरी तरफ रणबीर कपूर ने भी स्वीकार किया है कि थ्री इडियट्स भी यह दिखाया गया था कि अपने लिए जीयो।

उसी फॉरमेट पर तमाशा है। लेकिन हम तमाशा में दिखा रह हैं कि इंसान की जिंदगी में कभी-कभी उसे सिर्फ प्रोत्साहन या एक इंसान की जरूरत होती है। जो उस याद दिलाए की वह कौन है। उसका सपना क्या है। तमाशा में यह काम तारा वेद के लिए करती है।

रणबीर-कैटरीना का साहनी कनेक्शन

Tamasha story base on 3 idiots plot

तमाशा अपने लुक में ये जवानी है दीवानी दिख रही है और इसका केंद्रीय आइडिया थ्री इडियट्स से प्रेरित होने की चर्चा है। आमिर खान ने उस फिल्म में दोस्तों को अपनी मर्जी से जिंदगी में आगे बढ़ने की जो प्रेरणा दी थी, वही काम तमाशा में रणबीर के लिए दीपिका कर रही हैं। अब सवाल वही जो तमाशा के पोस्टर पर लिखा है, हमेशा ही एक समान कहानी क्यों? जवाब बॉक्स ऑफिस पर मिलेगा।

तमाशा में रणबीर कपूर आपको शिमला की एक इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग छात्र के रूप में नजर आएंगे। जिसमें छात्रा के रूप में आईडेंटीटी कार्ड पर उनका नाम होगा, वेद साहनी। एक रोचक तथ्य यह है कि कैटरीना कैफ भी अपनी पिछले साल आई फिल्म बैंग बैंग में शिमला की रहने वाली युवती बनी थीं और उनका नाम हरलीन साहनी था। अब लिव-इन पार्टनर रणबीर-कैटरीना का फिल्मों में एक ही साहनी सरनेम केवल संयोग है या फिर सोचा-समझा आइडिया, इस पर अटकलें लग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed