फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Talaash suspense leaked through sms

तो ये है 'तलाश' का राज, सस्पेंस हुआ लीक!

Fri, 30 Nov 2012 11:13 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Nov 2012 11:13 AM IST
विज्ञापन
Talaash suspense leaked through sms
आमिर खान इन दिनों बेहद गुस्से में हैं। कारण है कि उनकी आने वाली फिल्म तलाश का सस्पेंस लीक करने वाला एसएमएस इन दिनों बॉलीवुड में बेहद चर्चा में हैं। हालांकि अब यह ट्रेंड कॉमन हो गया है कि किसी भी बड़ी फिल्म की रिलीज से पहले लोग उसे लेकर अफवाहें फैलाने लगते हैं।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते से एक एसएमएस इंडस्ट्री वालों के बीच घूम रहा है, जिसमें 'तलाश' का सस्पेंस लीक करने का दावा किया गया है। इस एसएमएस में लिखा है कि एक साल पहले एक शख्स ने अपनी वाइफ का मर्डर कर दिया। और खुद भी एक एक्सीडेंट में मरते-मरते बचा, लेकिन उसकी याददाश्त चली गई। आमिर खान फिल्म में किलर की तलाश कर रहे हैं, जो कि वह खुद हैं।
विज्ञापन


इस एमएमएस के बाद 'तलाश' फिल्म से जुड़े लोग नाराज हैं। उनका मानना है कि इस एसएमएस का गलत या सही होना एक अलग बात है, लेकिन इससे फिल्म में दर्शकों की दिलचस्पी खत्म हो जाती है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि चूंकि तलाश के लिए अभी से लोगों में बहुत क्रेज है इसलिए कोई इस तरह की अफवाहें फैलाकर दर्शकों का मजा खराब कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि फिल्म के निर्माता अब एसएमएस भेजने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने जा रहे हैं। 'तलाश' की निर्देशक रीमा कागती भी इस एसएमएस से परेशान हैं और फिल्म के प्रमोशन के लिए लो प्रोफाइल अपनाने की बात कर कही हैं।


फिलहाल आमिर खान ने प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिद्वानी के साथ मिलकर मार्केटिंग प्लान बनाया है। इसमें तय किया गया है कि फिल्म के बारे में कहीं पर भी ज्यादा बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed