{"_id":"61547db68ebc3e054859236a","slug":"taapsee-pannu-shared-a-video-in-which-she-is-dancing-to-ghani-cool-chori-with-her-sisters-shagun-pannu-and-evania-pannu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: तापसी पन्नू ने अपनी बहनों संग घाघरा पहन किया धमाकेदार डांस, कहा- छोरों आई एम वेरी सॉरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: तापसी पन्नू ने अपनी बहनों संग घाघरा पहन किया धमाकेदार डांस, कहा- छोरों आई एम वेरी सॉरी
Wed, 29 Sep 2021 08:22 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 29 Sep 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
घनी कूल छोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू की फिल्म 'रश्मि रॉकेट' का गाना 'घनी कूल छोरी' रिलीज हो चुका है। इस मौके पर तापसी अपनी बहनों शगुन पन्नू और इवानिया पन्नू के साथ इस गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। गाने की शुरुआत में शगुन डांस करते दिखती हैं और फिर तापसी और इवानिया पन्नू उनका साथ देने पहुंच जाती हैं। तीनों बहनों ने इस गाने पर शानदार डांस किया है। तापसी पन्नू ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ ही तापसी ने कैप्शन में लिखा है कि 'बिगिनी से घाघरा तक हम ये सब एक साथ अपने नवरात्रि ग्राउंड में करते हैं, जिसे पन्नू पिंड कहते हैं। अब आपकी बारी..'
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
इस गाने को भूमि त्रिवेदी ने गाया है और अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है। गाने को गुजराती स्टाइल में फिल्माया गया है और नवरात्रि के त्यौहार से पहले रिलीज किया गया है, ताकि दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह बना रहे। तापसी की फिल्म 'रश्मि रॉकेट' 5 अक्टूबर को Zee5 पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह एक एथलीट की भूमिका अदा कर रही हैं। रश्मि रॉकेट के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। अब देखना ये होगा कि दर्शकों को तापसी का एथलीट वाला अंदाज कितना भाता है।
विज्ञापन