फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taapsee Pannu and Rishi Kapoor film Mulk teaser released

ऋषि कपूर को इंसाफ दिलाने के लिए इस बार तापसी पार करेंगी सारी हदें, 'मुल्क' में छिड़ेगी जंग

Fri, 29 Jun 2018 02:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jun 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu and Rishi Kapoor film Mulk teaser released
mulk
तापसी पन्नू और ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' का टीजर रिलीज हो गया है। 47 सेकेंड के टीजर में जबरदस्त डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है जो आपको हिला कर रख देगा। महज कुछ देर पहले रिलीज हुए टीजर को अब तक 31 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन


टीजर में दिखाया गया है कि ऋषि कपूर पर देशद्रोह का आरोप लगता है जिसके बाद वह वकील को केस लड़ने के लिए हायर करते हैं। जो वकील ऋषि कपूर का केस लड़ता है वह कोई और नहीं बल्कि तापसी पन्नू हैं। इस टीजर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी देशद्रोह के आरोप लगे ऋषि कपूर को इंसाफ दिलाने की है। 'मुल्क' फिल्म में लीड रोल में ऋषि कपूर के अलावा तापसी पन्नू और आशुतोष राणा हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में तापसी पन्नू वकील का किरदार निभा रही हैं जो उनके करियर का अब तक का सबसे अलग रोल होगा। टीजर में तापसी पन्नू कह रही हैं - 'एक मुल्क कागज पर नक्शों पर बनी लकीरों से नहीं बढ़ता सर, मुल्क बढ़ता है रंग से ,भाषा से धर्म से और जात से।'  


टीजर रिलीज से पहले इस फिल्म के दो पोस्टर रिलीज किए गए थे। जिसमें तापसी पन्नू के साथ ऋषि कपूर कोर्टरूम में नजर आ रहे थे। 'मुल्क' फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है जिसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर के किरदार का नाम मुराद अली मोहम्मद है तो वहीं तापसी पन्नू आरती मोहम्मद की भूमिका में नजर आएंगी। 

इससे पहले तापसी ‘नाम शबाना’, ‘बेबी’ और ‘पिंक’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं जिसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ की गई थी। वहीं ऋषि कपूर आखिरी बार अमिताभ बच्चन के साथ '102 नॉटआउट' में नजर आए थे। 'मुल्क' फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed