फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   swara bhaskar rejected because looking very intelligent

स्वरा भास्कर ने किया खुलासा, इस वजह से डायरेक्टर ने कर दिया था रिजेक्ट

Sun, 28 Oct 2018 01:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
swara bhaskar rejected because looking very intelligent
swara bhaskar

स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो बेबाक तरीके से हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए स्वरा भास्कर को काफी मेहनत करनी पड़ी। यही नहीं कई जगह तो उन्हें रिजेक्ट भी कर दिया गया। 

विज्ञापन


मामी मुंबई फिल्मोत्सव में पहुंची स्वरा भास्कर ने कहा कि 'फिल्म इंडस्ट्री में अपने लुक की वजह से हर किसी को कभी ना कभी रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। वरना लोग मेकअप पर इतना पैसा क्यों खर्च करते।'
विज्ञापन


स्वरा ने आगे कहा कि 'यह सब लोगों की सोच को दिखाता है। मैं जब मुंबई आई थी तो पहली मुलाकात में एक डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि आप बहुत बुद्धिमान दिखती हैं। उन्होंने मुझे काम देने से मना कर दिया। मैं इसका मतलब नहीं समझ पाई हूं। अब मैं ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देती हूं और केवल अपने काम से मतलब रखती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर की आखिरी फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म में स्वरा ने एक मास्टरबेशन सीन भी दिया था। इस सीन को लेकर स्वरा को सोशल मीडिया पर ल भी किया गया था। फिल्म में स्वरा भास्कर के साथ करीना कपूर, सोनम कपूर और शिखा तल्सानिया मुख्य भूमिका में थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed