फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sussane happy with sir name oh 'khan'

अब 'खान' के साथ ही जिंदगी बिताएंगी सुजैन

Tue, 02 Sep 2014 09:08 AM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
Sussane happy with sir name oh 'khan'

ऋतिक रोशन से तलाक का मामला अदालत में पहुंचने के बाद उनकी पत्नी सुजैन अब काफी मुखर हो चुकी हैं और जहां जा रही हैं वहां साफ कह रही हैं कि उनके नाम के साथ ‘रोशन’ न लगाया जाए। उन्होंने यह सरनेम हटा दिया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले वह अपने स्टोर के बोर्ड से यह सरनेम हटा चुकी हैं। लेकिन पिछले सप्ताह हुई एक घटना ने लोगों को चौंका दिया है। सूत्रों के अनुसार मुंबई में एक कार्यक्रम में सुजैन जब पहुंची तो उन्होंने आयोजकों से पहले ही कह दिया कि जब उनका नाम लिया जाए तो उसके साथ ‘खान’ लगाया जाए।
विज्ञापन


सलवार-कुर्ती पहने पहुंची सुजैन बहुत खूबसूरत दिख रही थीं और जब मंच से उनका नाम ‘सुजैन खान’ पुकारा गया तो कुछ पल के लिए हॉट में सन्नाटा छा गया। लेकिन सुजैन निश्चिंत थीं। जैसे कोई खास बात नहीं हुई। वहां मौजूद हर व्यक्ति सुजैन के इस नाम से चौंका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलाया गया सुजैन खान

Sussane happy with sir name oh 'khan'

सूत्रों का कहना है, ‘हर कोई चकित था। उन्हें लगा कि अनांउसर ने गलती से तो यह नहीं कह दिया, लेकिन फिर बाद में सबको स्पष्ट हो गया कि सुजैन ही अपने लिए यह नाम चाहती हैं।

इस कार्यक्रम के द्वारा उन्होंने सार्वजनिक जीवन में भी यह घोषणा कर दी है कि वह ऋतिक से पूरी तरह अलग हो चुकी हैं और उन्हें पिता के सरनेम ‘खान’ के साथ संबोधित किया जाना चाहिए।’

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2013 में यह युगल अलग हो गया था और इसने अप्रैल में तलाक के लिए आवेदन किया था। कहा जा रहा है कि दोनों को इस साल अक्तूबर तक तलाक मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed