फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput murder mystery case Vivek Agnihotri shares photo with actor and tweet right to justice

Vivek Agnihotri: कौन थे 'वो' सुशांत मेरे दोस्त? सुशांत का फोटो शेयर कर विवेक अग्निहोत्री ने पूछा सवाल

Thu, 29 Dec 2022 03:43 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 29 Dec 2022 03:43 AM IST
सार

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस ने एक बार फिर खबरों में अपनी जगह बना ली है। इस केस से जुड़ी कुछ नई बातें सामने आने के बाद इस केस को फिर से शक के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। अब इसी क्रम में विवेक अग्निहोत्री ने सुशांत के साथ एक फोटो शेयर सवाल पूछा है।   

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput murder mystery case Vivek Agnihotri shares photo with actor and tweet right to justice
विवेक अग्निहोत्री और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। इसकी वजह मुंबई के कपूर अस्पताल के मॉर्च्युरी कर्मचारी का वह दावा है, जिसमें उन्होंने सुशांत का कत्ल होने की बात कही। इसके बाद सुशांत के परिजन और फैंस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं, 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ अपना एक पुराना फोटो साझा किया और सवाल भी पूछा।

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput murder mystery case Vivek Agnihotri shares photo with actor and tweet right to justice
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ सेल्फी लेने वाला पुराना फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वो मुझे नहीं छोड़ेंगे'... 'कौन थे वो'... सुशांत मेरे दोस्त। विवेक अग्निहोत्री ने 'सुशांत सिंह राजपूत' और 'राइट टू जस्टिस' हैशटैग भी लिखे। उनके इस ट्वीट से कई सवाल उठने लगे हैं। हालांकि विवेक और सुशांत सिंह राजपूत के बीच यह बातचीत कब हुई और इस ट्वीट से क्या संकेत देने की कोशिश की गई, यह अभी तक नहीं पता चला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput murder mystery case Vivek Agnihotri shares photo with actor and tweet right to justice
सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इस केस के एक बार फिर चर्चा में आने पर सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने मीडिया को इंटरव्यू दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत परेशान रहने लगे थे। टीवी पर दिशा की खबर देखते ही सुशांत ने अपनी बहन मीतू से कहा था कि वो उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे। बता दें कि दिशा की मौत आठ जून 2020 को ्आठवीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी। उसके ठीक एक हफ्ते बाद सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हो गया था। उनका शव उनके फ्लैट में मिला था।

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर फंसे 'रंग दे बसंती' स्टार के पैरेंट्स, सिद्धार्थ बोले- जानबूझकर हिंदी में की बात
 
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput murder mystery case Vivek Agnihotri shares photo with actor and tweet right to justice
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की मौत पर नया दावा सामने आते ही सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर ट्रेंड होने लगा है। सुशांत की बहनों ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस केस को दोबारा संज्ञान में लेने और मॉर्च्युरी स्टाफ को सुरक्षा देने की अपील की। अब देखना यह होगा कि एक बार फिर खुले इस केस को कौन सा नया मोड़ मिलता है।

यह भी पढ़ें: हावड़ा में इस अभिनेत्री की सरेआम हत्या, लूटपाट में असफल होने पर बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed