फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput death case NCB has been Seized Deepika Padukone Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan Mobile Phones In Drugs Case

दीपिका, श्रद्धा और सारा सहित इन सभी के एनसीबी ने जब्त किए मोबाइल, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

Sun, 27 Sep 2020 09:08 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 27 Sep 2020 09:08 AM IST
सार

  • एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है।
  • दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है।
  • दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से एनसीबी ने शनिवार को पूछताछ की थी।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case NCB has been Seized Deepika Padukone Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan Mobile Phones In Drugs Case
सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, deepikapadukone, shraddhakapoor

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनीसीबी) ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। इनके अलावा करिश्मा प्रकाश, रकुल प्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा और जया शाह के मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है। दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से एनसीबी ने शनिवार को ड्रग्स का सेवन करने और लेन-देन के आरोप में पूछताछ की थी। इसके बाद इन सभी के मोबाइल फोन्स को जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन


एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है। ड्रग्स के लेन- देन और सेवन करने पर एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को दीपिका पादुकोण को भी एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। व्हाट्सएप ग्रुप पर सामने आई ड्रग्स चैट के बाद एनसीबी ने इस सितारो को समन भेजा था। जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने अक्टूबर 2017 में अपनी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से चैट की बात तो कबूल की है, लेकिन ड्रग्स लेने, खरीदने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका पादुकोण के अलावा श्रद्धा कपूर भी शनिवार लगभग 12 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस पहुंचीं। एनसीबी ने लगभग 6 घंटे उनसे पूछताछ की है। श्रद्धा कपूर ने भी ड्रग्स लेने की बात से साफ इनकार किया है।

दीपिका और श्रद्धा के बाद सारा अली खान करीब एक बजे एनसीबी के दफ्तर पहुंचीं। सारा ने भी ड्रग्स लेने की बात से साफ इनकार किया है। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान सारा अली खान का नाम सामने आया था। रिया ने पूछताछ में बताया था कि सारा- सुशांत के साथ हार्ड ड्रग लेती थीं।

पढ़ें: करण जौहर की 'ड्रग्स पार्टी' वाले वीडियो पर जावेद अख्तर ने दी अपनी प्रतिक्रिया, समर्थन में कही ये बात
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed