फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant singh rajput death case: court asked NCB to file reply by on bail Siddharth Pithani

एसएसआर केस: सुशांत के रूममेट पिठानी की जमानत पर सुनवाई जल्द, एनसीबी से 16 जून तक मांगा जवाब

Fri, 11 Jun 2021 10:09 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 11 Jun 2021 10:09 AM IST
सार

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 14 जून को एक साल हो जाएगा। अभिनेता के निधन की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
Sushant singh rajput death case: court asked NCB to file reply by on bail Siddharth Pithani
सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 14 जून को एक साल हो जाएगा। अभिनेता के निधन की जांच अभी जारी है। हाल ही में एनसीबी ने एक्शन लेते हुए सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया। सिद्धार्थ 26 मई से जेल में हैं। ऐसे में अब सिद्धार्थ पिठानी ने जमानत मांग की। जिसके बाद सिद्धार्थ के वकील तारक सैय्यद ने जमानत याचिका दाखिल की और जमानत की गुहार लगाई। वहीं, शुक्रवार यानी 11 जून को इस मामले में मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने सिद्धार्थ पिठानी द्वारा दायर जमानत याचिका पर एनसीबी से 16 जून तक जवाब मांगा है। 

विज्ञापन


पीठानी ने अदालत के समक्ष जमानत के लिए अन्य कारणों के साथ 26 जून को होने वाली अपनी शादी का हवाला दिया है। अपने वकील तारक सैय्यद के जरिये दाखिल जमानत याचिका में पीठानी ने दावा किया है कि उसे गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है। याचिका में कहा गया है कि पीठानी के पास से न तो मादक पदार्थ मिला है और न ही अपराध में शामिल होने का संकेत देने संबंधी सामग्री, यहां तक उसका दूर दूर तक मादक पदार्थों के लेनदेन से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीठानी के खिलाफ अन्य धाराओं के साथ-साथ एनडीपीएस अधिनियम की धारा-27ए (गैरकानूनी लेन देने के लिए वित्त पोषण और अपराधी को आश्रय देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई 16 जून तक के लिए टाल दी है।


14 जून को हैरान रह गए थे सभी
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। अब उन्हें गुजरे एक साल होने जा रहा है। जिसके बाद इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और बाद में पटना पुलिस ने की। हालांकि बाद में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। वहीं इस मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई सहित कई लोगों को नारोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed