फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case Live Updates: रिया 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में, आज की रात एनसीबी कार्यालय में बितानी होगी

Tue, 08 Sep 2020 11:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 08 Sep 2020 11:52 PM IST
खास बातें

सुशांत सिंह राजपूत केस में आज एनसीबी ने बड़ा एक्शन लेते हुए रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। बता दें कि रिया चक्रवर्ती से पहले उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट पर मिला था। ऐसे में अब तक इस केस की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इस केस में एनसीबी के साथ ही साथ सीबीआई और ईडी भी जुटे हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Live Updates: rhea chakraborty arrested by ncb
सुशांत और रिया - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:49 PM, 08-Sep-2020

एनसीबी ने सिर्फ दो बात कहने के लिए की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मीडिया के एनसीबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए काफी इंतजार के बाद दफ्तर से बाहर आए ज्वाइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने सिर्फ दो ही बातें कहीं और वापस चले गए। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने 22 सितंबर तक रिया चक्रवर्ती को हिरासत में भेजा है। उन्हें कोर्ट के आदेश के मुताबिक आज यहीं रखा जाएगा। बुधवार सुबह उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
11:23 PM, 08-Sep-2020

रिया को बुधवार सुबह भेजा जाएगा जेल

विशेष सरकारी वकील अतुल सर्पांडे ने बताया कि रिया को इस महीने की 22 तारीख तक के लिए भेजा जा रहा है। उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। आज (मंगलवार की रात) की रात वह यहां (एनसीबी कार्यालय में) रहेंगी और कल (बुधवार को) सुबह जेल भेजी जाएंगी।

विज्ञापन
11:10 PM, 08-Sep-2020

एनसीबी का दफ्तर हुआ बंद

रिया चक्रवर्ती को आज की रात एनसीबी के दफ्तर में ही बितानी होगी। तमाम लोगों के बाहर जाने के बाद दफ्तर के गेट बंद कर दिए गए हैं। रिया को कल भायखला जेल ले जाया जाएगा।
10:43 PM, 08-Sep-2020

एनसीबी कार्यालय में ही काटनी होगी रात 

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें आज की रात एनसीबी कार्यालय में ही काटनी होगी। कल सुबह उन्हें जेल ले जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
10:35 PM, 08-Sep-2020

रिया को एक और झटका 

रिया चक्रवर्ती को एक और झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कम से कम आज रात उन्हें एनसीबी के कार्यालय या फिर जेल में ही बितानी होगी। अदालत ने रिया को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया था।
10:22 PM, 08-Sep-2020

रिया की जमानत काफी मुश्किल 

माना जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती को जेल जाने से राहत मिलना काफी मुश्किल है। टीवी चैनलों के मुताबिक अदालत में उनकी जमानत याचिका का खारिज होना लगभग तय माना जा रहा है। यह देखा जाना होगा कि अगर उनकी याचिका खारिज होती है, तो उन्हें एनसीबी के कार्यालय में ही रात बितानी होगी या फिर उन्हें जेल ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:09 PM, 08-Sep-2020

कुछ देर में जमानत पर होगा फैसला

अदालत में रिया चक्रवर्ती की जमानत पर सुनवाई चल रही है। थोड़ी ही देर में पता चल जाएगा कि उन्हें आज रात यहीं अस्थायी जेल में रखा जाएगा या फिर उन्हें जमानत मिल जाएगी।
09:56 PM, 08-Sep-2020

रिया को जाना होगा जेल

अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले एनसीबी ने रिया को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी। अदालत के आदेश के अनुसार अब रिया को 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा।
09:37 PM, 08-Sep-2020

10 लोगों की गिरफ्तारी

रिया चक्रवर्ती समेत सुशांत सिंह राजपूत मामले में कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है। जिसमें अभिनेत्री के भाई शौविक भी शामिल है। फिलहाल रिया चक्रवर्ती की पेशी जारी है और जल्दी ही कोर्ट का फैसला सामने आ सकता है।
09:28 PM, 08-Sep-2020

जारी है कोर्ट में सुनवाई

बता दें कि रिया चक्रवर्ती की साढ़े सात बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से कोर्ट में पेशी होनी थी लेकिन सायन अस्पताल से आने में देरी के चलते देरी से पेशी हुई। इसके बाद से ही अभी तक कोर्ट में पेशी जारी है और किसी भी वक्त सुनवाई खत्म हो सकती है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed