फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sushant reject abhishek kapoor's new film

जिसने दिया ब्रेक 'सुशांत' ने उसी की फिल्म छोड़ी

Thu, 17 Oct 2013 04:01 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 17 Oct 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
sushant reject abhishek kapoor's new film

बॉलीवुड में कोई किसी का दोस्त नहीं होता। जिस निर्देशक अभिषेक कपूर ने टीवी ऐक्टर सुशांत सिंह को फिल्मों में सबसे बड़ा ब्रेक (कायपो चे) दिया था, उसके लिए आज सुशांत के पास वक्त नहीं है।

विज्ञापन


‘शुद्ध देसी रोमांस’ के बाद बॉलीवुड के संभावनाशील ऐक्टरों में गिने जा रहे सुशांत ने साफ कर दिया है कि वे अभिषेक की अगली फिल्म ‘फितूर’ में काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


अभिषेक इस हीरो की हां के लिए लंबे समय से रुके थे और फिल्म के लिए प्रोड्यूसर ढूंढने की समस्या से भी जूझ रहे थे। अब जबकि उन्हें प्रोड्यूसर मिल गया है, सुशांत ने कहा है कि शूटिंग की तारीख अक्तूबर 2013 से अगले साल मार्च 2014 हो जाने के कारण वे यह फिल्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल उनके पास समय नहीं है क्योंकि उन्होंने निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘पानी’ को अपनी तारीखें दे दी हैं। ‘पानी’ की शूटिंग जुलाई 2014 में शुरू होनी है।


वैसे सुशांत का कहना है कि वे आगे अभिषेक के साथ किसी फिल्म में काम करने को राजी हैं। देखना यह है कि क्या सुशांत के रवैये से आहत अभिषेक उन्हें अपनी अगली किसी फिल्म में लेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed