Suriya 42: 'सूर्या 42' के लीक सीन पर नाराज हुए फिल्म के मेकर्स, कहा- डिलीट करो वरना...
स्टूडियो ग्रीन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से फिल्म की लीक फोटोज और वीडियो पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है। स्टूडियो ने ट्वीट किया, ''कृपया सूर्या 42 की शूटिंग से जुड़े कोई भी वीडियोज और फोटोज शेयर न करें।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार सूर्या और दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म 'सूर्या 42' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। इस बीच हाल ही में शूटिंग सेट से दोनों की तस्वीरें वायरल हो गईं। अब इस पर फिल्म के मेकर्स की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया पर लीक हुए फोटोज और वीडियोज पर सख्त आपत्ति जताते हुए फिल्म के निर्माताओं ने लोगों से इसे डिलीट करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने इस पर कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है।
स्टूडियो ग्रीन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से फिल्म की लीक फोटोज और वीडियो पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है। स्टूडियो ने ट्वीट किया, ''कृपया सूर्या 42 की शूटिंग से जुड़े कोई भी वीडियोज और फोटोज शेयर न करें।' इस नोट में स्टूडियो ने लिखा, 'सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया इस फिल्म की शूटिंग की फोटोज और वीडियोज शेयर न करें। इसे बनाने में पूरी टीम के खून पसीने की मेहनत लगी है। हम लोगों को इसे तोहफे के रूप में देना चाहते हैं। अगर आप अपने पोस्ट डिलीट कर देते हैं तो यह हम पर उपकार होगा। हम आपसे यह भी अनुरोध करते हैं कि आगे से ऐसा न करें वरना हम इसके खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन लेंगे।'
Please Don't Share Any Shooting Spot Videos and Photos about #Suriya42 pic.twitter.com/idnGu4VXvz
— Studio Green (@StudioGreen2) September 25, 2022
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज को किस आधार पर मिली अंतरिम जमानत? इन पॉइंट्स में समझें
बता दें कि सूर्या की यह फिल्म एक एडवेंचर ड्रामा है। इस फिल्म को सिरुथाई शिवा ने लिखा है। इसका निर्देशन भी वही कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मेकर्स फिल्म को 10 भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिल्म में पहली बार सूर्या और दिशा की जोड़ी साथ नजर आने वाली है।
Kapil Sharma: कपिल ने चियान विक्रम को ट्विटर पर सावधानी बरतने की दी सलाह, कहा- व्हिस्की के बाद यह है रिस्की