फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   suresh gopi hospitalised due to pnemonia in Kochi condition stable

अभिनेता सुरेश गोपी की बिगड़ी तबीयत: चार दिन से हैं अस्पताल में भर्ती, हालत में मामूली सुधर

Wed, 17 Mar 2021 04:06 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 17 Mar 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
suresh gopi hospitalised due to pnemonia in Kochi condition stable
सुरेश गोपी - फोटो : सोशल मीडिया

मलयालम सिनेमा के बड़े अभिनेता और बीजेपी नेता सुरेश गोपी की तबीयत खराब हो गई है। निमोनिया हो जाने के बाद सुरेश गोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरेश इन दिनों फिल्म 'पाप्पन' (Paappan) की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर को कोची के एक प्राइवेट अस्पताल में चार दिन पहले भर्ती कराया गया और अब उनका निमोनिया का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि एक्टर सुरेश गोपी अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और उनकी तबीयत में भी मामूली सुधार है।

विज्ञापन


खबरों की मानें तो सुरेश गोपी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल उनकी हालत में काफी सुधार है और उनकी स्थिति बेहतर हो रही है। हाल ही में सुरेश गोपी ने 'पप्पन' के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। साथ ही उन्होंने लिखा, 'पप्पन की शूटिंग शुरू हो गई है। मेरी अगली फिल्म मास्टर क्राफ्टमैन जोशली के साथ है। आशा करता हूं आप सभी को मेरा लुक पसंद आया होगा। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suresh Gopi (@sureshgopi)



बता दें कि पप्पन में सुरेश गोपी के साथ नायला ऊषा, सनी वायने, टिनी टॉम, आशा शरद, चंदुनाथ और नीता पिल्लई अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। पप्पन को डेविड कचपपिली प्रोडक्शन हाउस के तले बनाया जा रहा है। पप्पन मलयालम सिनेमा की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है।

जून 2020 में प्रोड्यूसर Tomichan Mulakuppadam ने एलान किया था कि वो सुरेश गोपी की 250वीं फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म का नाम है 'ओट्टाकोम्बन'। दरअसल, ये फिल्म साल 2020 में अगस्त तक फ्लोर पर आने वाली थी मगर केरल में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन अब इस फिल्म की शूटिंग को लगभग पूरा कर लिया गया है और जल्द ही फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed