फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Supreme Court to hear filmmaker Sunil Singh plea on Sridevi death

श्रीदेवी के निधन को लेकर एक बार फिर तेज हुई जांच की मांग, आज होगी सुनवाई

Fri, 11 May 2018 09:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 11 May 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court to hear filmmaker Sunil Singh plea on Sridevi death
श्रीदेवी

श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरा देश सदमे में आ गया था। आज भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ एक पारिवारिक विवाह समारोह में हिस्सा लेने दुबई गई थीं। जहां उनकी मौत दुर्घटनावश डूबने से हुई है।

विज्ञापन


दरअसल श्रीदेवी की अचानक मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे। इसलिए इस मामले में जांच समिति गठित की गई। पहले ये मामला जैसे-तैसे खत्म हुआ था। मगर उनकी मौत के दो महीने बाद एक बार फिर यह मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

 

Supreme Court to hear filmmaker Sunil Singh plea on Sridevi death
श्रीदेवी
अब श्रीदेवी की रहस्मयी मौत को लेकर 'गेम ऑफ अयोध्या' फेम फिल्ममेकर सुनील सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। कोर्ट द्वारा याचिका मंजूर कर ली गई है और इस पर आज (शुक्रवार) सुनवाई भी होने वाली है।

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्ममेकर सुनील सिंह का दावा है कि, वो उस वक्त वहीं दुबई में थे जब श्रीदेवी की मौत हुई थी। वहां होटल के कर्मचारियों और स्टाफ के लोगों ने जो उन्हें बताया वो मीडिया को दिए गए परिवार के बयानों और दूसरे लोगों को बताए गए घटनाक्रमों से काफी अलग है। इसी सिलसिले में सुनील सिंह ने इस मामले में सुनवाई की अपील की है।

सुनील सिंह ने मार्च महीने में श्रीदेवी के निधन को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में PIL दाखिल करते हुए जांच की मांग की थी। उन्होंने PIL दाखिल करते हुए कहा था कि, श्रीदेवी का निधन किस वजह से हुआ ये पूरा राष्ट्र जानना चाहता है, हालांकि हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। अब इस मामले में आज सुनवाई होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed