फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Supreme Court adjourns bail hearing kannada actress Ragini Dwivedi an alleged drugs case

सैंडलवुड ड्रग्स केस: अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, 21 जनवरी तक सुनवाई टली

Tue, 19 Jan 2021 12:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 19 Jan 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court adjourns bail hearing  kannada actress Ragini Dwivedi an alleged drugs case
रागिनी द्विवेदी - फोटो : instagram/rraginidwivedi
सैंडलवुड ड्रग्स केस में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। उनकी याचिका पर कोर्ट ने 21 जनवरी तक सुनवाई टाल दी है।
विज्ञापन

 
रागिनी को ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के मामले में चार सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले दो नवंबर को कर्नाटक हाईकोर्ट ने रागिनी द्विवेदी और एक अन्य अभिनेत्री संजना गलरानी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि ये मामला सितंबर में उस समय सामने आया था जब एनसीबी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो बंगलुरू में हाई प्रोफाइल ड्रग पार्टियों का आयोजन करता था। इस मामले की जांच के लिए कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। बाद में इसमें रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी की भी गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं।


विवेक ओबेरॉय के साले को भी किया गया गिरफ्तार
बंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा ने 11 जनवरी को विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा को गिरफ्तार किया। पिछले साल चार सितंबर को आदित्य और अन्य के खिलाफ कॉटनपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था जिसके बाद से वे फरार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार आदित्य के हेबल लेक स्थित फार्महाउस पर रेव पार्टीज आयोजित की जाती थी, जहां मामले के आरोपी शामिल होते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed