फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Superstar Salman khan co star Sunita Shirole is suffering from financial distress and appealing for financial help from people

आर्थिक बदहाली का शिकार हुईं सलमान की को-स्टार सुनीता शिरोल, बोलीं 'आज मैं दुनिया के रहम और कर्म पर हूं'

Wed, 18 Aug 2021 08:26 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 18 Aug 2021 08:26 PM IST
सार

किडनी इन्फेक्शन के कारण सुनीता की सारी जमा पूंजी महंगे इलाज में खत्म हो गई। आज उनके सामने एक बहुत बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इन सब के बीच इस एक्ट्रेस ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Superstar Salman khan co star Sunita Shirole is suffering from financial distress and appealing for financial help from people
सलमान खान, सुनीता शिरोल - फोटो : Social media

विस्तार

कोरोना वायरस के प्रकोप ने हर क्षेत्र को प्रभावित किया। इस दौरान कई लोगों की नौकरियां छूटीं, व्यापार में उनको लाखों रुपयों का घाटा सहन करना पड़ा। इस महामारी के प्रभाव से कलाकार भी अछूते नहीं रहे। कई एक्टर्स को कोरोना महामारी के कारण विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ एक्टर और बजरंगी भाईजान फिल्म में सलमान खान की को-स्टार रहीं सुनीता शिरोल को पहले से ही कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं महामारी ने उनकी परेशानियों को और भी बढ़ा दिया।

विज्ञापन


वृद्धावस्था में इस एक्ट्रेस को कई शारीरिक समस्याएं हो गई हैं। महामारी के बाद से सुनीता शिरोल को फिल्मों में भी काम मिलना बंद हो गया। इस बीच उनकी आमदनी के सारे रास्ते बंद हो गए थे। लॉकडाउन के दौरान वे कई बार बीमार हुईं, जिसके चलते उनको हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। किडनी इन्फेक्शन के कारण सुनीता की सारी जमा पूंजी महंगे इलाज में खत्म हो गई। आज उनके सामने एक बहुत बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इन सब के बीच इस एक्ट्रेस ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

सुनीता शिरोल का कहना है - "मैं तब से काम कर रही थी जब तक महामारी नहीं आ गई। इस कठिन परिस्थिति के बीच मैंने अपने आप को जिंदा रखने के लिए अपनी सारी बचत का उपयोग कर लिया है। इस बीच मुझको किडनी का संक्रमण भी हो गया और घुटनों में दर्द होने लगा। इस वजह से मुझको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।"

आगे वे कहती हैं - "अस्पताल में भर्ती होने के बाद मैं दो बार नीचे गिर गई, जिसके चलते मेरा बायां पैर टूट गया। अब हालात ये हैं कि मैं अपना पैर मोड़ नहीं पाती। पहले मेरी एंजियोप्लास्टी हो चुकी है और अब मैं कई दूसरी बीमारियों से जूझ रही हूं।"

विज्ञापन

सुनीता आगे बताती हैं कि उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं है। वे इस दौरान नुपुर अलंकार के घर पर रह रही हैं। आर्थिक दिक्कतों के चलते जिस फ्लैट में वे पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही थीं। पैसे ना होने के कारण वहां वे तीन महीनों की पेमेंट नहीं कर सकीं। इस बीच नुपुर अलंकार ने सुनीता की मदद की और उन्हें अपने घर पर लेकर आईं। नुपुर ने उनके लिए एक नर्स को भी हायर किया है। 

आपको बता दें कि सुनीता शिरोल की उम्र इस समय 85 साल की है। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर रखा है जैसे  'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'बजरंगी भाईजान', 'शापित' और 'मेड इन चाइना'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed