{"_id":"59a56e194f1c1be8278b45f8","slug":"suno-ganpati-bappa-morya-teaser-judwaa-2-varun-dhawan-jacqueline-taapsee-sajid-wajid","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गया टीजर, कल रिलीज होगा 'जुड़वा 2' में 'गणपति बप्पा' को समर्पित ये गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आ गया टीजर, कल रिलीज होगा 'जुड़वा 2' में 'गणपति बप्पा' को समर्पित ये गाना
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Tue, 29 Aug 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
'गणपति बप्पा' को समर्पित ये गाना
- फोटो : T-Series
बॉलीवुड की सफल फिल्मों में से एक सलमान खान अभिनीत 'जुड़वा' की रीमेक 'जुड़वा 2' से जुड़ी नई-2 बातें हर रोज सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में वरुण धवन के निभाए दूसरे रोल 'राजा' के गणपति बप्पा से कनेक्शन वाला वीडियो कल रिलीज किया जाएगा। आज इस गाने का टीजर रिलीज किया गया है। इस गाने को 'सुनो गणपति बप्पा मोरिया' शीर्षक से रिलीज किया जा रहा है।
सलमान खान ने 90 के दशक में गणपति बप्पा के लिए जो दीवानगी 'जुड़वा' में दिखाई थी, वही दीवानगी अब वरुण धवन 'जुड़वा 2' में दिखा रहे हैं। इस गाने के टीजर में ये साफ दिखता है।
विज्ञापन
इस टीजर से गणेश चतुर्थी के मौके पर छा जाने वाले गाने की झलक तो दिख ही रही है। फिल्म में वरुण 'राजा' धवन गणपति बप्पा की शरण में दिखेंगे।
'जुड़वा 2' का पहला गाना 'टन टना टन' हुआ रिलीज, वरुण धवन ने दी जबरदस्त परफॉर्मेंस
इससे पहले, फिल्म 'जुड़वा' के सीक्वल ‘जुड़वा 2’ के मोस्ट अवेटेड सॉन्ग 'चलती है क्या 9 से 12' आज रिलीज कर दिया गया। गणेश चर्तुथी के मौके पर इस गाने को रिलीज करने की जानकारी अपने फैंस को खुद वरुण ने अपने सोशल मीडिया से दी। इस गाने में फैंस को वरुण, जैकलीन फर्नांडीस और तापसी पन्नू की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है।
वीडियो- 'जुड़वा 2': सलमान के बाद अब 'टन टना टन' पर वरुण के साथ थिरकीं लोलो
गौरतलब है कि यह गाना साल 1997 में आई सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' के गाने टन टना टन का रीक्रिएटेड वर्जन है। साल 1997 में आई सलमान खान,करिश्मा कपूर और रम्भा स्टारर फिल्म 'जुड़वा' का गाना 'टन टना टन' काफी हिट हुआ था।