बिन सलमान इस तरह गुजारा करेंगे सनी लियोनी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की सनसनी सनी लियोनी ने कहा है कि वह सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहती हैं और जब तक वह फिल्म नहीं करती तब तक वह सलमान की फिल्में देख कर गुजारा करेंगी।
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सलमान खान की वजह से ही बॉलीवुड में हैं। सनी ने याद किया कि कैसे बिग बॉस 5 के आखिरी दिन सलमान ने उन्हें बॉलीवुड के लिए बेस्ट विशेज दी थीं और उन्हीं के चलते सनी का सफर चल निकला। उन्होंने कहा कि वह सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं और एक दिन उनका सपना जरूर सच होगा। तब तक वह उनकी फिल्में देखकर काम चला लेंगी।
सलमान ने ऐसे सिखाई थी सनी लियोनी को साड़ी पहनना
सलमान खान ने हाल ही में एक फिल्मी कार्यक्रम में सनी लियोनी को भरे मंच पर साड़ी पहनना सिखाया था। इसके बाद सल्लू ने ना सिर्फ सनी की साड़ी में प्लीट्स बांधी बल्कि दुपट्टा भी ओढ़ाया। हांलाकि, इसके बाद उन्होंने बहुत ही मजाकिया अंदाज में साड़ी उतार भी दी।
यह वाकया तब का है जब सनी लियोनी ने कहा कि उन्हें साड़ी पहनने नहीं आता। इतने पर सलमान खान ने उन्हें साड़ी पहनाई। शुरुआत में दर्शकों को लगा कि सलमान मजाक कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने तुरंत ही क्रू मेंबर्स से एक साड़ी मंगवाई और सनी को सिखाना शुरू कर दिया। उन्होंने सनी को साड़ी का एक छोड़ पकड़ाया और उसके बाद उसे सनी की कमर पर लपेटना शुरू कर दिया।
सनी लियोनी को मोदी से भी हैं उम्मीदें
सनी लियोनी को भारत के पीएम नरेन्द्र मादी से काफी उम्मीदें हैं। सनी ने एक वेब पोर्टल से बातचीत में कहा कि मोदी देश में ऐसा माहौल बनाएं कि एनआरआई आसानी से यहां बिजनस कर सकें। वह एनआरआई लोगों के सवाल का जवाब दे रहीं थीं। सनी लियोनी भी एक एनआरआई ही हैं।
जब उनसे मोदी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'श्रीमान मोदी को मेरी शुभकामनाएं हैं कि वह देश को आगे ले जाएं। मुझे उनसे बहुत उम्मीदें हैं कि वह मेरे और मेरे पति जैसे एनआरआई के लिए इस महान देश भारत में बिजनेस करना आसान बनाएंगे।'