जानिए सनी लियोनी किसके साथ करेंगी वन नाइट स्टैंड?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सनी लियोनी बॉलीवुड की सबसे हॉट हीरोइनों में से एक हो गई हैं। एक बार फिर वह अपनी आने वाली फिल्म वन नाइट स्टैंड को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज वीरवानी के साथ सनी 'वन नाइट स्टैंड' करेंगी।
इससे पहले फिल्म में राणा डग्गुबाती के नाम की चर्चांए थी लेकिन डेट प्रॉब्लम के कारण वे फिल्म नहीं कर पा रहे हैं।
फिल्म निर्माता टुटू शर्मा के अनुसार 25 से ज्यादा एक्ट्रेस के ऑडिशन के बाद तनुज को फाइनल किया गया। फिल्म की शुटिंग महबूब स्टूडियो में अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। फिल्म अगले साल जून में रिलीज होनी है।
जरीन खान 'नानसेंस' से करेंगी रोमांस
अभिनेत्री जरीन खान का रोमांस सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाला है। वह शरमन जोशी और वीर दास के साथ रोमांस करतीं नजर आयेंगी। जरीन भूषण कुमार की फिल्म में काम करने जा रही है। फिल्म का नाम 'नानसेंस' रखा गया है। जरीन मार्च 2015 से इसकी शूटिंग शुरू करने वाली हैं। फिल्म में शरमन और वीर उनके साथ नजर आने वाले हैं।
जरीन खान ने अपने करियर की शुरूआत 2010 में फिल्म वीर से की थी इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे। फिल्म पर्दे पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पायी थी। जानकारों की माने तो फिल्म में जरीन का लुक उनके हॉट अंदाज पर फिट नहीं बैठ सका।