अब नजर डालिए सनी लियोनी के पुनर्जन्म पर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी अपनी अगली फिल्म लीला में न केवल गांव की गोरी के रूप में दिखेंगी बल्कि ग्लैमरस सुपरमॉडल के रूप में भी नजर आएंगी। प्रशंसकों को दोनों रूपों में वह सब देखने मिलेगा, जो वे देखना चाहते हैं।
शहरी ग्लैमरस भूमिकाएं निभा रहीं सनी इस फिल्म में दर्शकों को चौंकाएंगी क्योंकि वह ग्रामीण बाला के रोल में भी नजर आएंगी। निर्देशक बॉबी खान की यह फिल्म असल में सनी के पुनर्जन्म की कहानी है! फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को मुंबई में लॉन्च हुआ। इस मौके पर फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, शाइरा खान और अहमद खान मौजूद थे। इनके साथ सनी समेत मोहित अहलावत, जय भानुशाली और जस अरोरा भी कार्यक्रम में थे।
सनी लियोनी का डबल तड़का
सनी एक तरह से फिल्म में दोहरी भूमिकाएं निभा रही हैं। एक तो ग्रामीण बाला के रूप में लीला और दूसरी लंदन में बसी सुपर मॉडल मीरा। फिल्म मीरा की कहानी से शुरू होती है जिसे जैसलमेर के राजकुमार रणवीर सिंह (मोहित अहलावत) से प्यार हो जाता है। अपनी जिंदगी में तन्हा मीरा रणवीर के साथ उसके राजमहल में चली आती है।
उसे शुरुआत में लगता है कि रणवीर पारंपरिक राजा-महाराजाओं की तरह होगा, लेकिन वह आधुनिक विचारों वाला बहुत पढ़ा-लिखा इंसान है। जब मीरा और रणवीर की जिंदगी में सब ठीक चल रहा होता है कि तभी वहां करन (जय भानुशाली) आता है।
फिल्म में सनी लियोनी के दिखेंगे कई दिवाने
फिल्म में करन एक म्यूजिक कंपोजर है उसे राजस्थान की धरती से प्यार है। उसे लगता है कि इस जमीन से उसका कुछ खास रिश्ता है। मीरा को देखते ही करन को उसका पिछला जन्म याद आता है, जिसमें यह सुंदरी लीला है।
पिछले जन्म में करन लीला से प्यार करता था और उसके दीवाने प्रेमी के हाथों क्रूरता से मारा गया था! अब क्या होगा? मीरा और करन क्या इस जन्म में मिल सकेंगे या फिर करन फिर से मारा जाएगा? कौन है रणवीर सिंह? फिल्म में राहुल देव भी हैं।
जस अरोरा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर घनी मूंछों वाले नकारात्मक किरदार के साथ वापसी करेंगे। असल में फिल्म में सनी के एक साथ कई दीवाने हैं। बेहद कलात्मक और रंग-बिरंगे दृश्य होने के साथ सनी के चाहने वालों को खुश करने वाले दृश्य भी फिल्म में हैं।
देखिए सनी लियोनी की फिल्म लीला का ट्रेलर
ग्लैमर इंडस्ट्री में सफलता के लिए शॉर्ट स्कर्ट जरूरी है जैसा डायलॉग बोलने के साथ फिल्म में सनी राजस्थानी बोलती नजर आएंगी।
फिल्म में उन पर हम दिल दे चुके सनम फिल्म का हिट गीत 'ढोली तारो ढोल बाजे' भी फिल्माया गया है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार के अनुसार, ‘यह फिल्म बहुत ही अच्छी बनी है। लीला म्यूजिकल फिल्म है जिसमें नौ गाने हैं।’
वह फिल्म की विशेषता के रूप में कहते हैं कि करीब 15 से 20 साल बाद बड़े ऐक्टरों के साथ कोई ऐसी फिल्म आ रही है जिसकी कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है और जिसे गीत-संगीत से सजाया गया है। उन्होंने कहा, ‘हमें विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।’
देखिए ट्रेलर-