{"_id":"59a264f94f1c1bc2148b456b","slug":"sunny-leone-to-set-the-debut-in-marathi-films-madhuri-dixit-to-produce-the-same-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठी फिल्मों में डेब्यू करेंगी सनी लियोनी, ये हीरोइन करेगी प्रोड्यूस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मराठी फिल्मों में डेब्यू करेंगी सनी लियोनी, ये हीरोइन करेगी प्रोड्यूस
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
सनी लियोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी खूबसूरती से सबके दिलों पर राज करने वाली सनी लियोनी बॉलीवुड के बाद बहुत जल्द मराठी फिल्मों में भी डेब्यू करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि सनी लियोन की मराठी डेब्यू फिल्म को माधुरी दीक्षित प्रोड्यूस करेंगी। इसके साथ ही खबरें ये भी है कि सनी इस फिल्म में सिर्फ एक गेस्ट स्टार के तौर पर ही दिखाई देंगी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि हाल में सनी ने एक मराठी फिल्म 'बॉयज' के लिए एक मराठी लावणी गाना भी शूट किया था। इस गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है और इसे म्यूजिक अवधूत गुप्ते ने दिया है। यह गाना 'कुथे कुथे जायचा हनीमूनला' का रीमिक्स है। पहले यह गाना फिल्म 'फटाकडी' में आया था जिस पर ऐक्ट्रेस रेखा ने परफॉर्म किया था। इस रीमिक्स को गणेश आचार्य ने कोरियॉग्राफ किया है।
विज्ञापन
पढ़ें- बेटी के साथ बेहद खुश हैं सनी लियोन, ‘गुड मार्निग’ करने के लिए होती है होड़
विज्ञापन
इससे पहले सनी लियोनी ने संजय दत्त की फिल्म 'भूमि' के लिए एक सॉन्ग 'ट्रिप्पी ट्रिप्पी' पर परफार्म भी किया था और फिल्म 'बादशाहो' में वह इमरान हाशमी के साथ एक गाने में दिखाई देंगी।