फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone's fee increases

सनी लियोनी ने बढ़ाई फीस, एक दिन के लिए मांगा 2 करोड़

Tue, 04 Aug 2015 12:06 PM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone's fee increases

पोर्न फिल्मों के रास्ते बॉलीवुड में आने वाली अदाकारा सनी लियोनी अच्छी तरह से जान गई हैं कि लोकप्रियता को पैसे में कैसे तब्दील किया जाए। भले सनी लियोनी बॉलीवुड में उतनी सफल न हो, जितनी वो पोर्न की दुनिया में थीं, लेकिन भारत में उनकी लोकप्रियता जबर्दस्त है।

विज्ञापन


ये बात अब वो अच्छी तरह से समझ चुकी हैं। इसका अंदाजा तब लगा जब उन्होंने हाल ही में एक विज्ञापन शूट के लिए जितने पैसे मांगे आमतौर पर उतने रुपये बॉलीवुड के ए श्रेणी सितारे ही मांगा करते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सनी लियोनी ने हाल ही में एक गले के रोग की दवा के विज्ञापन शूट के लिए कुल 8 करोड़ रुपए की मांग की। विज्ञापन महज चार दिन शूट किए जाने थे, यानि सनी ने एक दिन के 2 करोड़ रुपये मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई नहीं जानता था सनी लियोनी को

Sunny Leone's fee increases

सनी लियोनी का अब तक का बॉलीवुड का करियर कुछ खास नहीं रहा है। उनकी हालिया रिलीज 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला' और 'कुछ कुछ लोचा है' में उनके हिस्से जो किरदार आए हैं, उनमें अभिनय के नाम पर ज्यादातर में उनकी मादक छवि को भुनाने की कोशिश की गई।

लेकिन इन्हीं दिनों सनी लियोनी को द टाइम्स ऑफ इंडिया के एक सर्वे में मोस्ट डिजायरबल वुमेन भी बताया गया। यानि जब से सनी लियोनी बिग बॉस के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा है लगतार उनकी लोकप्रियता बढ़ी है।

इसको देखते हुए उन्होंने अपनी फीस बॉलीवुड की चोटी की अभिनेत्रियों के बराबर कर दी है। जबकि बिग बॉस 5 में आने के पहले सनी लियोनी का नाम तक लोग अच्छे से नहीं जानते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed